खूंखार मगरमच्छों के बीच स्विमिंग का चढ़ा भूत! थोड़ा सा बचा वरना कच्चा चबा जाता 'पानी का जल्लाद'

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jun 24, 2022 | 17:39 IST

Crocodile Attacks Man Video: सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें मगरमच्छ इंसानों को कच्चा चबाते देखे जा सकते हैं। मगरमच्छ को इसीलिए 'पानी का जल्लाद' भी कहा जाता है। मगरमच्छ चाहे पिंजड़े में बंद हों या फिर खुले पानी में किसी नदी, तालाब के किनारे दिख जाएं। उनको देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। सोचिए अगर यही खूंखार जानवर आपके ठीक बगल में आ जाए तो आपकी तो हालत ही खराब हो जाएगी।

crocodile
मगरमच्छ ने किया हमला  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • मगरमच्छों के बीच स्विमिंग करने गया था शख्स
  • गुस्साए मगरमच्छ ने कर दिया हमला
  • शख्स ने पानी से भागकर बचाई जान

Crocodile Attacks Man Video: मगरमच्छ बहुत ही खूंखार होते हैं। अपने शिकार को नजदीक पाकर वह उन्हें कच्चा चबा जाते हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें मगरमच्छ इंसानों को कच्चा चबाते देखे जा सकते हैं। मगरमच्छ को इसीलिए 'पानी का जल्लाद' भी कहा जाता है। मगरमच्छ चाहे पिंजड़े में बंद हों या फिर खुले पानी में किसी नदी, तालाब के किनारे दिख जाएं। उनको देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। सोचिए अगर यही खूंखार जानवर आपके ठीक बगल में आ जाए तो आपकी तो हालत ही खराब हो जाएगी। 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स अपनी मूर्खता की वजह से मगरमच्छ का शिकार होते-होते बचता है। आप देख सकते हैं कि अगर मगरमच्छ का हमला सटीक होता तो शख्स सीधे मौत के मुंह में चला जाता। दरअसल, यह शख्स मगरमच्छों के बीच नहाने का एडवेंचर करना चाहता था। इस दौरान एक मगरमच्छ सीधा शख्स पर हमला बोल देता है। एडवेंचर करने के पहले शख्स को कहां पता था कि यह उसकी सबसे बड़ी भूल होने जा रही है।

ये भी पढ़ें- अजीब सनक: नंगे शरीर पर बांधे पटाखे और लगा ली आग, जब दर्द नहीं हुआ बर्दाश्त तो लगा भागने और फिर..

मगरमच्छ के पास स्विमिंग करना पड़ा भारी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स मगरमच्छों के पास स्विमिंग करने पहुंच जाता है। इसेक बाद मगरमच्छ उस पर हमला बोल देता है। शख्स लकड़ी के एक तख्त के पास नदी में लटककर स्विमिंग करने जा रहा होता है। इस दौरान वहां पर दो मगरमच्छ आ जाते हैं। दोनों मगरमच्छ शख्स के बिल्कुल नजदीक आ जाते हैं। हालांकि शख्स ऐसा दिखाता है कि वह बिल्कुल भी डर नहीं रहा है और उनके साथ एंजॉय कर रहा है। शख्स का यही करना गलत हो जाता है, क्योंकि मगरमच्छ कहां किसी के सगे होते हैं। देखें वीडियो- 

आप देख सकते हैं कि मगरमच्छ अचानक से उस शख्स पर हमला कर देता है। वह अपने जबड़ों को खोलकर शख्स को जिंदा चबाने ही वाला होता है। हालांकि मगरमच्छ से थोड़ी चूक हो जाती है। सिर्फ उसका दांत ही शख्स को लगता है और शख्स की डर के मारे हालत पतली हो जाती है। इसके बाद वह दुम दबाकर वहां से भाग निकलता है। आप देख सकते हैं कि शख्स एक ही झटके में पानी से निकलकर लकड़ी के तख्त पर आ जाता है। वीडियो को @AwardsDarwin_ नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है।

अगली खबर