कुत्ते को बचाने के लिए जान पर खेल गया शख्स! दिल थामकर देखें वीडियो

कहते हैं दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं। कई लोग इसके लिए अपनी जान तक दांव लगा देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपको यही अहसास होगा।

Man Saves Dog Watch Heart Touching Viral Video in Hindi
शख्स ने लोगों का दिल जीत लिया  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शख्स ने कायम की इंसानियत की मिसाल
  • कुत्ते को बचाने के लिए जान पर खेल गया
  • दिल दहलाने वाला है वीडियो

सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वीडियो जरूर चर्चा में रहता है। कुछ वीडियो को देखकर यूजर्स ठहाके लगाते हैं, तो कुछ को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद एक पल के लिए जरूर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, एक कुत्ते को बचाने के लिए शख्स अपनी 'जान' पर खेल गया। हालांकि, शख्स की बहादुरी की लोग तारीफ भी कर रहे हैं। लेकिन, वीडियो देखकर हैरान भी हैं।

कहते हैं दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं। कई लोग इसके लिए अपनी जान तक दांव लगा देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपको यही अहसास होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं पटरियों के बीच एक कुत्ता फंसा हुआ है। वहीं, सामने से तेज रफ्तार में ट्रेन आ रही है। एक शख्स की नजर कुत्ते पर पड़ती है। वह बिना सोचे-समझे कुत्ता को बचाने के लिए दौड़ पड़ता है। शख्स काफी तेजी से दौड़ते हुए कुत्ते के पास पहुंचता है। जल्दी-जल्दी वह कुत्ते को बाहर निकलता है और किसी तरह उसकी जान बचा पाता है। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। सोच रहे होंगे कि क्या किस्मत है? अब यह मामला वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_viralclips' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, चार सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। तो इस हैरतअंगेज वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर