Do You Know: ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे क्यों लिखा होता है एक्स? ये रहा जवाब

ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर X यानी क्रॉस बना हुआ होता है। इस संकेत का मतबल रेलवे कर्मचारी आसानी से समझ जाते हैं। लेकिन, आम पब्लिक इसका मतलब नहीं समझ पाते।

Meaning of cross symbol at the end of train last coach Know About Truth
ट्रेन के आखिरी डब्बे के पीछे क्यों बना होता है क्रॉस 
मुख्य बातें
  • हर ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे बना होता है क्रॉस
  • खास मतलब है इस एक्स का
  • सभी डिब्बे सही सलामत हैं, इसलिए आखिरी डिब्बे पर बना होता है क्रॉस

दुनिया में कई तरह के नियम कानून बने हैं। इंसान से लेकर सामानों तक के लिए अलग-अलग नियम बने हैं। कुछ इसी तरह रेलवे के भी अपने नियम-कानून बने हैं, जो लोगों को दिखाई तो देते है लेकिन मतलब नहीं समझ पाते। जब भी ट्रेन हमारे सामने से गुजरती है और हमारी नजर आखिरी डिब्बे पर पड़ती है तो एक क्रॉस (x) का निशान दिखाई देता है। इस निशान को हम सबने कई बार देखा होगा, लेकिन अगर आप से पूछा जाए कि उस क्रॉस का मतलब आप जानते हैं? हो सकता है आप में से कुछ लोगों को इसका जवाब मालूम हो, जबकि कुछ लोग इसके बारे में नहीं जानते हों। तो चलिए, आज हम आपको बताते हैं क उस एक्स या क्रॉस का क्या मतलब होता है...

स्टेशन पर हम जब भी पहुंचते हैं, तो हमें कई सारी चीजें दिखाई देती है। लेकिन, हम उसका मतलब नहीं जानते। क्योंकि, यात्रियों की सुरक्षा और संरक्षा के नीतिगत कई तरह के नियम बनाए गए हैं, जिन्हें केवल रेलवे के कर्मचारी या उससे संबंधित लोग ही समझते हैं। ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर X यानी क्रॉस बना हुआ होता है। इस संकेत का मतबल रेलवे कर्मचारी आसानी से समझ जाते हैं। लेकिन, आम पब्लिक इसका मतलब नहीं समझ पाते। तो आज आप जान लीजिए इस क्रॉस का क्या मतलब होता है। दरअसल, किसी स्टेशन पर से रोजाना कई ट्रेनें गुजरती हैं, तो उसके कोच या डिब्बे गिनना संभव नहीं हो पाता। लिहाजा, लास्ट कोच पर क्रॉस बनाया जाता है, उसे देखकर ही पता चल जाता है कि ट्रेन पूरी निकल चुकी है। 
 
ये है क्रॉस का मतलब

इसके अलावा सभी ट्रेनों के लास्ट डिब्बे पर ही यानी क्रॉस का निशान इसलिए बनाया जाता है, जिससे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों को यह पता चल जाता है कि पूरी ट्रेन यहां से सही सलामत गुजर चुकी है, ट्रेन से जुड़े सभी डिब्बे सही सलामत हैं और कोई घटना नहीं घटी। हर स्टेशन पर रेलवे स्टाफ इन डिब्बों को जांचते हैं। उसी के आधार पर स्टेशन प्लेटफार्म पर मौजूद व्यक्ति ट्रेन के आखिरी डिब्बे में झंडियां लेकर खड़े शख्स को अपने पास की झंडियों के जरिये संकेत देता है। तो आज आप इस क्रॉस का मतबल समझ गए। अब जब कभी आप से कोई इस क्रॉस के बारे में पूछे तो इसके बारे में जरूर बताएं।

अगली खबर