पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा प्यार, Video देखकर लोग बोले- यही तो है True Love

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 10, 2022 | 05:58 IST

True Love: वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि 'ये प्यार का चक्कर है बाबू भैया।'

love
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड का वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कमर तक पानी में लड़के ने दौड़ा दी बाइक
  • पीछे आराम से बैठी नजर आ रही गर्लफ्रेंड
  • गर्लफ्रेंड की खुशी के आगे बॉयफ्रेंड ने कहीं सोचा कुछ और

True Love: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु इस वक्त पानी-पानी हुआ पड़ा है। जिधर देखो उधर ही पानी भरा हुआ है। लगातार हुई बारिश की वजह से ज्यादातर इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसे लोगों की नॉर्मल लाइफ पर भी खूब असर पड़ा है। लोग बाहर नहीं जा पा रहे हैं। ऑफिस जाने के लिए लोग ट्रैक्टर्स और क्रेन का सहारा ले रहे हैं। कई इलाकों के लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाना पड़ा है। इस बीच एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

वीडियो एक गर्लफ्रेंड और उसके बॉयफ्रेंड से जुड़ा है। दरअसल, कई दिनों से पानी भरे होने की वजह से दोनों कहीं घूमने नहीं जा पा रहे थे। इससे गर्लफ्रेंड घर में रहते-रहते बोर हो गई थी। यह बात जब उसने अपने बॉयफ्रेंड को बताई तो बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को बाहर घुमाने के बारे में सोचा। इसके बाद उसने घुटने तक पानी में यह सोचे बिना कि गाड़ी खराब हो जाएगी, अपनी बाइक निकाल ली और गर्लफ्रेंड को बिठाकर शहर के चक्कर लगा लाया। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by memes comedy (@ghantaa)

गर्लफ्रेंड की खुशी के लिए कुछ भी करेगा

वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉयफ्रेंड बाइक को घुटने तक भरे पानी में चला रहा है। वहीं पीछे उसकी गर्लफ्रेंड मजे से बैठी नजर आ रही है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि 'ये प्यार का चक्कर है बाबू भैया।' हालांकि कई लोगों ने यह भी कहा कि गर्लफ्रेंड को खुश करने के चक्कर में बॉयफ्रेंड ने अच्छी-खासी बाइक की वाट लगा दी है।

आप भी देख सकते हैं कि पूरी की पूरी सड़क पानी से लबालब भरी है, लेकिन गर्लफ्रेंड के लिए उसका बॉयफ्रेंड कुछ भी करने को तैयार है। अच्छी बात यह थी कि बाइक बीच सड़क में बंद नहीं होती है। वीडियो इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है। वीडियो देखकर ज्यादातर यूजर्स इसे Turu Love बता रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। फिलहाल हम ये दावा नहीं करते कि वीडियो बेंगलुरु का है। 

अगली खबर