Viral Garba Videos: दादी मां का गरबा देख झूम उठेंगे आप, इस अंकल ने भी किया जबरदस्त डांस

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Oct 07, 2019 | 20:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Garba Viral Tik Tok Videos: इस वक्त गरबा की धूम है। गरबा के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में एक दादी मां मस्ती के साथ गरबा खेल रही हैं।वहीं, दूसरी में एक अंकल रंगीलो मारो ढोलना पर गरबा कर हैं।

Tik Tok Video
Tik Tok Video 
मुख्य बातें
  • पूरे देश में इस वक्त गरबा की धूम है। सोशल मीडिया पर गरबा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
  • वीडियो में ये दादी मां लड़कियों के साथ गरबा खेलती हुई नजर आ रही हैं।
  • दादी मां के अलावा सोशल मीडिया पर एक अंकल का भी वीडियो और वायरल हो रहा है।

मुंबई. पूरे देश में नवरात्रि की धूम है। दुर्गपूजा और दशहरा के मौके पर गरबे का आयोजन हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक दादी मां का वीडियो वायरल हो रहा है। दादी मां की उम्र काफी ज्यादा है हालांकि, वह पूरी जोश और उत्साह के साथ गरबा खेलती नजर आ रही हैं।  

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड पेज नाम के हैंडल ने ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में ये दादी मां लड़कियों के साथ गरबा खेलती हुई नजर आ रही हैं। आंटी को गरबा खेलते देख आप कह सकते हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 

दादी मां के अलावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो और वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अंकल जबरदस्त गरबा डांस कर रहे हैं। ये अंकल अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान के गाने रंगीलो मारो ढोलना पर गरबा कर रहे हैं।  



 

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो 
सोशल मीडिया पर गरबा एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। वीडियो में सेना के जवान गरबा खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने लिखा, " मुझे डांडिया डैड में एंट्री नहीं मिली। हालांकि, मुझे ये वीडियो मिला है। मुझे ये पूछने की जरूरत नहीं Hows the Josh.

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में लोग पीएम नरेंद्र मोदी का मास्क पहने गरबा खेल रहे हैं। चाहे बच्चे हो या बूढ़े हर कोई पीएम मोदी का मास्क पहने गरबा खेल रहा है।

अगली खबर