गजब: ट्रांसजेंडर पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म, लेकिन अब इस बात से हैं काफी दुखी

Weird News: अमेरिका में एक ट्रांसजेंडर पुरुष ने बच्चे को जन्म दिया था। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि लोग उन्हें मां कहकर बुला रहे हैं। जिससे वो काफी दुखी और नाराज हैं।

OMG Transgender Male Gave Birth to child But Angry people calling him mother
ट्रांसजेंडर पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म 
मुख्य बातें
  • अमेरिका में एक ट्रांसजेंडर पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म
  • लोग उन्हें मां कहकर बुला रहे हैं
  • मां कहने से काफी नाराज हैं बेनेट कास्पर

Ajab Gajab News: इस दुनिया में एक से एक अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं। कई बार तो इन घटनाओं पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अमेरिका से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। क्योंकि, यहां एक ट्रांसजेंडर (Transgender) पुरुष ने बच्चे को जन्म दिया। इस खबर को जानने के बाद लोग सकते में आ गए थे। वहीं, अब बच्चे को जन्म देने वाले ट्रांसजेंडर पुरुष एक बात से काफी दुखी हैं? उनका कहना है कि जब लोग उन्हें बच्चे की मां कहकर बुलाते हैं तो काफी बुरा लगता है। इस मामले में को लेकर उन्हें कुछ और खुलासे किए हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरी कहानी?

37 साल के ट्रांसजेंडर पुरुष बेनेट कास्पर का कहना है कि जब वो 20 साल के हुए तो उन्हें ट्रांसजेंडर होने का अहसास हुआ। साल 2017 में उनकी मुलाकात मलिक से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और साल 2019 में दोनों ने शादी कर ली। कुछ समय बाद दोनों फैसला किया कि एक बच्चे को जन्म दिया जाए। कुछ दिन पहले ही बेनेट ने एक बेटे को जन्म दिया। बेनेट ने बताया कि जब वो प्रेग्नेंट थे तो उन्हें नर्स भी मॉम कहकर बुलाती थीं। जिससे उन्हें काफी दुख होता था। इतना ही नहीं लोग भी मुझे मां कहकर ही बुलाते हैं, जो बिल्कुल पसंद नहीं है। हालांकि, उनका कहना है कि हम लोगों की सोच नहीं बदल सकते। लेकिन, ऐसा कहना सही नहीं है। 

ये भी पढ़ें -  Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की महिलाओं को रूसी सैनिक भेज रहे गंदे मैसेज, मिलने के लिए भी बुला रहे

डेढ़ साल का है बेटा

बेनेट ने बताया कि साल 2015 में उन्होंने ब्रेस्ट भी निकलवा दिया। इसके लिए उन्होंने करीब तीन लाख 76 हजार से ज्यादा रुपए खर्च किए। लेकिन, इससे उनके रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। फिलहाल, उनका बेटा करीब हटसन डेढ़ साल का है। उन्होंने कहा कि भले ही मेरे शरीर के कुछ हिस्से मुझसे अलग हो चुके हैं, लेकिन इस बात का मुझे कोई दुख नहीं है। सर्जरी के बाद मुझे काफी राहत भी मिली। उनका कहना है कि लोग इस सोच को बदलें कि केवल महिलाएं ही मां बन सकती हैं। बच्चे को पैदा करने वाले सभी लोग मां है। जब तक हम सोच नहीं बदलेंगे तब तक नजरिया नहीं बदलेगी। 

अगली खबर