Optical Illusion: तस्वीर में छिपे हैं 10 किस्म के जीव, बाज सी नजर वाले भी ढूंढने में हुए फेल

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 24, 2022 | 06:00 IST

Optical Illusion: इस ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज को पूरा करने में लोगों की हालत खराब हो गई है। खुद को होशियार समझने वाले लोग भी इस ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज को पूरा नहीं कर सके हैं।

optical illusion
ऑप्टिकल इल्यूजन  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर आई सामने
  • तस्वीर में 8 जानवर एक इंसान और एक मेंढक
  • 15 सेकेंड में ढूंढकर बताने वाले माने जाएंगे सुपर जीनियस

Optical Illusion: आपने सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों को भ्रम में डालने वाली कई सारी तस्वीरें (Optical Illusion Image) देखी होंगी। इन तस्वीरों में एक या दो जानवरों को ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है। लेकिन आज हम जो तस्वीर लेकर आए हैं, उसमें एक-दो नहीं बल्कि कम से कम 10 जानवर छिपे बैठे हैं। इस ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज को पूरा करने में लोगों की हालत खराब हो गई है। खुद को होशियार समझने वाले लोग भी इस ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज को पूरा नहीं कर सके हैं।

अगर आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में छिपे सभी 10 जानवरों को ढूंढकर बता देंगे तो आप दुनिया के सबसे होशियार शख्स समझे जाएंगे। आपको बता दें कि इस पहेली को सुलझाने में 99 परसेंट लोग फेल साबित हुए हैं। अगर आप इस तस्वीर की पहेली को सुलझा लेते हैं तो आप इस दुनिया के 1 प्रतिशत होशियार लोगों में शामिल हो जाएंगे। अगर खुद को जीनियस की श्रेणी में रखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चित्र पर गौर से नजर डालें और सभी जानवरों को ढूंढने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: सैनिक के पास ही नजर आ रहा है भालू, सिर्फ बुद्धिमान लोग ही बता पाएंगे; क्या दिखा आपको

15 सेकेंड में ढूंढने वाले समझे जाएंगे 'सुपर जीनियस' 

अगर आप इन सभी जानवरों को मात्र 15 सेकंड में ढूंढ पाते हैं तो आप सुपर जीनियस की श्रेणी में आ सकते हैं। यह तस्वीर एक स्केच है। इसमें उजड़े हुए दृश्य देखे जा सकते हैं। स्केच देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे चट्टानी सतह पर कुछ पेड़ उगे हैं। अगर आप अभी तक सारे जानवरों को ढूंढने में सफल नहीं हुए हैं, तो हम बताते हैं कि आप जिन जानवरों को ढूंढ रहे हैं वे ये हैं-

1- तोता
2- मुर्गा
3- लोमड़ी
4- हाथी
5- घोड़ा
6- मगरमच्छ
7- बत्तख
8- हिरण

इसके अलावा आपको तस्वीर में एक शख्स को भी ढूंढना होगा। इस ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में जानवरों और शख्स के अलावा कहीं न कहीं एक मेंढक भी दिख जाएगा। अगर अभी तक आपको तस्वीर में छिपे लोग नहीं मिले तो हम आपकी मदद करते हैं। तोता जाहिर सी बात है पेड़ पर पाया जाएगा। तोते के पास आपको सांड मिल जाएगा। हाथी और हिरण एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। इन दोनों के पीछे मगरमच्छ है। इनके ऊपर घोड़ा और एक हंस भी आपको मिल जाएगा।

अगली खबर