Optical Illusion: क्या तस्वीर में आपको दिखाई दी महिला? 10 सेकेंड में खोज लिए तो कहलाएंगे सुपर जीनियस

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 22, 2022 | 07:58 IST

Optical Illusion: खुद को शार्प दिमाग वाला मानने वाले लोग भी तस्वीर को देखने के बाद कन्फ्यूज हो रहे हैं। वह महिला को खोजने में अपनी पूरी जान लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें महिला कहीं भी नजर नहीं आ रही है।

optical illusion
ऑप्टिकल इल्यूजन  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • Optical Illusion की नई तस्वीर आई सामने
  • तस्वीर में सामने ही बैठी है एक महिला
  • 10 सेकेंड में ढूंढकर दिखाएं महिला

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोगों को आश्चर्य हो रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद अधिकतर यूजर कन्फ्यूज हो रहे हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें होती ही हैं आंखों को धोखा देने के लिए। इस तस्वीर में मिले चैलेंज को पूरा करने में लोगों के दिमाग का दही हो रहा है। 99 फीसदी लोग इस चैलेंज को पूरा करने में असफल हो रहे हैं।

दरअसल, इस दिलचस्प तस्वीर में आपको एक महिला ढूंढकर बताना है। यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण पेश कर रही है। तस्वीर को आपको बहुत ही ध्यान से देखना है और बताना है कि इसमें महिला कहां पर है। खुद को शार्प दिमाग वाला मानने वाले लोग भी तस्वीर को देखने के बाद कन्फ्यूज हो रहे हैं। वह महिला को खोजने में अपनी पूरी जान लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें महिला कहीं भी नजर नहीं आ रही है।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: क्या आपको समझ आई ये पहेली? आनंद महिंद्रा को भी समझने में लग गया कुछ समय

जीनियस लोग भी नहीं खोज पाए महिला

बता दें कि सिर्फ 1 प्रतिशत जीनियस लोग ही इस तस्वीर में छिपी महिला को खोज पाने में कामयाब हुए हैं। अगर आप भी अपने आपको जीनियस की श्रेणी में लाना चाहते हैं तो आपको तस्वीर में छिपी महिला को सिर्फ 10 सेकेंड में खोजना होगा। तस्वीर में आपको हरे रंग का बैकग्राउंड दिख रहा होगा। इसमें कटा हुआ एक पेड़ नजर आ रहा है। कटे पेड़ पर आपको पहली नजर में लगेगा कि इस पर तोता बैठा हुआ है।

यहीं आपकी आंखें धोखा खा जाती हैं। इसी तस्वीर में आपको तोते के अलावा महिला को भी खोजना है। अगर आपने अभी तक महिला को नहीं खोजा है तो इस तस्वीर को अपने किसी ऐसे दोस्त के पास भेजिए। जिसका आईक्यू लेवल टेस्ट करना चाहते हैं। बता दें कि अगर आप तस्वीर में गौर से देखेंगे तो आपको महिला आसानी से दिख जाएगी। हालांकि, आपको अपने दिमाग पर खूब जोर डालना पड़ेगा। बता दें कि महिला अपने सिर पर हाथ रखकर लेटी है। इसी महिला को कलर करके तोते की आकृति बनाई गई है।

अगली खबर