Optical Illusion: तस्वीर में एक नहीं बल्कि दो चूहे हैं मौजूद, तेज नजर वाले भी ढूंढने में चूके

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 26, 2022 | 07:58 IST

Optical Illusion: एक चूहा तो लोगों को बड़ी आसानी से नजर आ रहा है, लेकिन दूसरा चूहा ढूंढने में लोगों की हालत खराब हो रही है। तस्वीर को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है।

optical illusion
ऑप्टिकल इल्यूजन  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर आई सामने
  • तस्वीरे में सामने ही नजर आ रहे दो चूहे
  • दूसरे वाले को ढूंढने में लोगों की हालत हुई खराब

Optical Illusion: इंटरनेट पर आपको ऑप्टिकल इल्यूजन वाली कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। कई तस्वीरें देखने के बाद उनमें छिपी पहेली को लोग आसानी से सॉल्व कर लेते हैं। वहीं कई पहेलियों को तो सॉल्व करने में उनके दिमाग का दही हो जाता है। कुछ तस्वीर में छिपी पहेलियां तो बहुत ही ज्यादा आसान होती हैं, लेकिन उन्हें हल करने में बड़े-बड़े सूरमा फेल हो जाते हैं। इन दिनों ऐसी ही एक तस्वीर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में यूजर्स को दो चूहे खोजकर दिखाने हैं। अब आप कहेंगे कि तस्वीर में चूहा तो एक ही है। जी नहीं, तस्वीर में पूरे दो चूहे हैं। सबसे खास बात यह है कि दोनों ही चूहे सामने ही नजर आ रहे हैं। इसके बाद भी ज्यादातर लोगों को चूहा दिखाई नहीं दे रहा है। एक चूहा तो लोगों को बड़ी आसानी से नजर आ रहा है, लेकिन दूसरा चूहा ढूंढने में लोगों की हालत खराब हो रही है। तस्वीर को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: आपको नजर आ रहे कितने सांप? Video देखकर लोगों की कांप गई रूह

आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर

तस्वीर में देखा जा सकता है कि इसमें दो महारानियां बैठी हुई हैं। तस्वीर देखने में बिल्कुल ही सिंपल लग रही है, लेकिन यह उतनी सिंपल नहीं है। तस्वीर में से लोगों को दो चूहे ढूंढकर दिखाने है। जिसमें से एक चूहा तो लोगों को सामने ही नजर आ रहा है, लेकिन लगातार देखने के बाद भी दूसरा चूहा नजर नहीं आ रहा है। आपको 10 सेकेंड के भीतर ही दोनों चूहों को ढूंढकर निकालना है।

आप देख सकते हैं कि महारानियों के सामने एक टेबल रखी है। इस पर चाय की कप है। दोनों मजे से चाय का लुत्फ उठा रही हैं। आप देख सकते हैं कि एक महारानी के बगल में एक चूहा बैठा दिख रहा है, लेकिन दूसरा चूहा नजर नहीं आ रहा है। अब आपको इस चूहे को ढूंढने के लिए आपके पास बाज की नजर होने की जरूरत है। अगर आप अभी तक दूसरे चूहे को ढूंढ नहीं पाए हैं तो आपको बता दें कि बाईं तरफ बैठी महारानी के सिर पर चूहा सवार है।

अगली खबर