Optical Illusion: अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और ढेर सारे 8 के बीच छिपे अंक 6 को ढूंढकर बताइए

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 08, 2022 | 17:54 IST

Find The Number: आज हम आपके लिए जो पहेली लेकर आए हैं, एक तरह से यह Reasoning का सवाल है। बहुत सारे लोग होते हैं, जिन्हें लगता है कि Reasoning में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। इसके अलावा बहुत सारे लोगों को अपनी नजर पर बहुत भरोसा होता है। उन्हें लगता है कि उनसे पैनी नजर इस दुनिया में किसी के पास भी नहीं है। उन सबके लिए यह पहेली एक चैलेंज की तरह है।

optical illusion
OPTICAL ILLUSION   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • दुनिया का सबसे आसान ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज
  • मात्र 5 सेकेंड में देना है सही जवाब
  • क्या आपमें है दम, जो पूरा कर सकें चैलेंज

Find The Number: ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज में आज हम आपके लिए इतनी आसान पहेली लेकर आए हैं, जिसे नजर डालते ही लोग सुलझा ले रहे हैं। कुछ लोग इसे 5 सेकेंड के भीतर सुलझा ले रहे हैं। अगर आपमें भी दम है, तो 5 सेकेंड के भीतर इस पहेली को सुलझाकर दिखाइए। अगर आपने 5 सेकेंड के भीतर पहेली को सुलझा लिया तो आप दुनिया के सबसे जीनियस इंसान माने जाएंगे। इसके साथ ही आप दुनिया के टॉप 1 परसेंट जीनियस इंसानों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे।

आज हम आपके लिए जो पहले लेकर आए हैं, एक तरह से यह Reasoning का सवाल है। बहुत सारे लोग होते हैं, जिन्हें लगता है कि Reasoning में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। इसके अलावा बहुत सारे लोगों को अपनी नजर पर बहुत भरोसा होता है। उन्हें लगता है कि उनसे पैनी नजर इस दुनिया में किसी के पास भी नहीं है। उन सबके लिए यह पहेली एक चैलेंज की तरह है। बस आपको 5 सेकेंड के भीतर ही इस पहेली को सुलझाना है। इसके अलावा यह पहेली उन लोगों के लिए भी है, जिन्हें लगता है कि वह किसी पहेली को चुटकी लगाते ही Solve कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Optical Illusion: तस्वीर में छिपा है एक जानवर, बताने वाला समझा जाएगा दुनिया का सबसे जीनियस इंसान

5 सेकेंड में पूरा करना होगा चैलेंज

दरअसल, ट्विटर पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया गया है कि उसमें से अंक 6 खोज लेने पर आपका दिमाग दुनिया के टॉप 1% तेज दिमाग वालों की सूची में शामिल माना जाएगा। तस्वीर को देखकर हो सकता है कि थोड़ी देर के लिए आपका दिमाग चकरा जाए। इस तस्वीर में आपको ढेर सारे 8 अंक दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इनके बीच एक 6 अंक भी छिपा हुआ है। अगर आप थोड़ा तसल्ली से अपने दिमाग पर जोर डालेंगे तो आप इसमें छिपा अंक 6 खोज पाएंगे। 

ये भी पढ़ें- खौफनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर दूर से ही दिख गया फंसा ट्रक, ट्रेन को रोकने की हुई कोशिश लेकिन..

इस तस्वीर को ट्विटर पर @aj_whoWrites नाम के यूजर ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसमें आपको कई सारे 8 के बीच 6 खोजना है। हालांकि एक शर्त यह भी है कि इस चैलेंज को 5 सेकेंड के भीतर पूरा करना है। अब देखते हैं कि आप कितनी देर में यह चैलेंज पूरा कर पाते हैं। तो देर किस बात कि अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और जल्दी से 6 खोजकर दिखाइए। अंक 6 खोजने के बाद आप कमेंट बॉक्स में लिखकर बता सकते हैं कि आपने चैलेंज को कितने टाइम में पूरा किया है।

अगली खबर