VIDEO: 8 साल का लड़का सरपट दौड़ा रहा था भारी-भरकम कार, ड्राइविंग देखकर हर कोई रह गया हैरान

Boy Car Driving Viral Video: पाकिस्तान में एक आठ साल का लड़का भारी-भरकम कार चला रहा था। बच्चे के ड्राइविंग स्किल्स को देखकर लोग दंग रह गए।

Pakistani 8 Year Old Boy Driving Car Shocking Video Goes Viral
बच्चे का धांसू अंदाज  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • पाकिस्तान से चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
  • 8 साल का लड़का सरपट दौड़ा रहा था कार
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

Boy Car Driving Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते हैं, जिनमें सैकड़ों वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, एक 8 साल का लड़का भारी-भरकम फॉर्च्युनर कार चला रहा था। अब इस बच्चे का वीडियो वायरल हो गया है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

आज तक आपने बच्चों के कई वीडियो देखे होंगे। उनका क्यूट अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है। लेकिन, कई बार बच्चे ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर 'दुनिया' दंग रह जाती है। इस वीडियो में आठ साल के बच्चे ने कुछ ऐसा ही धमाल मचाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बेफिक्र होकर वो फॉर्च्युनर कार चला रहा है। बताया जा रहा है कि इस बच्चे का नाम अयान है और उसके साथ 10 साल की उसकी बड़ी बहन अरीबा भी है। वीडियो में पहले तो सबकुछ सामान्य लगता है। लेकिन, कुछ पल बाद जो नजारा दिखा उसने लोगों चौंका दिया। देखें वीडियो...

ये भी पढ़ें -  Funny Jokes: शिष्य ने पत्नी को लेकर पूछा ऐसा सवाल, गुरु का जवाब सुन रह जाएंगे दंग, पढ़े मजेदार चुटकुले

बच्चे का अंदाज देख दंग रह गए लोग

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। आप देख सकते हैं किस तरह लड़की कहती है कि हम कार से अपने गांव घूमने आए हैं। मेरा भाई आसानी से इतनी बड़ी कार चला लेता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूट्यूब पर इस वीडियो को 'Ayan and Areeba Show' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। कुछ लोग जहां बच्चे के ड्राइविंग स्किल्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे खतरनाक भी बता रहे हैं। तो यह वीडियो आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर