Petrol Diesel Price Hike: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोग बोले- 'जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं'

Petrol and Diesel Price hike: कई दिनों बाद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। दाम बढ़ने से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है और लोग सोशल मीडिया पर जमकर मजे ले रहे हैं।

Petrol-diesel price hiked once again, see how people started enjoying like this
एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • कई दिनों बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के दाम
  • दाम बढ़ने से आम पब्लिक परेशान
  • सोशल मीडिया पर लोग निकाल रहे भड़ास

Petrol and Diesel Price hike: हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। चुनाव प्रक्रिया खत्म होते ही एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, तकरीबन 137 दिनों बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इन दोनों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से एक बार फिर आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। इसका असर सोशल मीडिया पर साफ दिख रहा है और लोग अपने-अपने अंदाज में मजे लेते हुए भड़ास निकाल रहे हैं। 

मंगलवार आम आदमी पर दोहरी मार पड़ी है। पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एलपीजी सिलेंडर के भी दाम बढ़ाए गए हैं। गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए का इजाफा किया गया है। लिहाजा, लोगों का दर्द एक बार फिर छलक पड़ा है। ट्विटर पर #PetrolDieselPriceHike, #LPGCylinder, #Rs 50, #Rs 949.50 टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के जरिए लोग अपने-अपने अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो आइए, देखते हैं पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर लोग किस तरह का रिएक्शन दे रहे हैं...

अगली खबर