Video: जंगल में टहल रहा था फोटोग्राफर, तभी सामने आया दो मुंह वाला खौफनाक सांप

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 01, 2022 | 13:24 IST

Dangerous Snake Video: आपने अपने आस-पास बहुत सारे सांप देखे होगें। इसमें से कई सांप काफी जहरीले और भयानक होंगे। अपने आस-पास सांपों को देखकर लोगों के रातों की नींद उड़ जाती है। अगर आप सांपों की दुनिया में इंटरेस्ट रखते हैं तो यह वीडियो आपको चौंकाने के लिए काफी है।

snake
two face snake  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • दुनिया का सबसे दुर्लभ सांप
  • सांप देखकर उड़ जाएंगे होश
  • फेसबुक पर शेयर की तस्वीर

Dangerous Snake Video: सांप धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक है। आपने अपने आस-पास बहुत सारे सांप देखे होगें। इसमें से कई सांप काफी जहरीले और भयानक होंगे। अपने आस-पास सांपों को देखकर लोगों के रातों की नींद उड़ जाती है। अगर आप सांपों की दुनिया में इंटरेस्ट रखते हैं तो यह वीडियो आपको चौंकाने के लिए काफी है। इस वीडियो में एक अत्यंत दुर्लभ और खौफनाक दो सिर वाला सांप दिखाई दे रहा है, दक्षिण अफ्रीका के जंगली इलाके में मिला।

स्नेक रेस्क्यूअर निक इवांस (Snake rescuer Nick Evans) ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस दो सिर वाले खतरनाक दक्षिणी ब्राउन एग-ईटर (Southern Brown Egg-Eater) सांप की तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'उन्हें दुर्लभ सांप तब मिला जब उन्हें एक शख्स से सांप लेने के लिए कहा गया। शख्स के बगीचे में एक सांप रेंग रहा था। इसके बाद उन्होंने जाकर देखा तो वहां साउदर्न ब्राउन एग-ईटर सांप मिला। यह सामान्य तौर पर दो सिर वाला एक दुर्लभ सांप है। यह लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

डरबन के जिस आदमी के बगीचे में यह दुर्लभ सांप मिला था, वह नहीं चाहता था कि कोई उसे नुकसान पहुंचाए। इस कारण सांप को पकड़ने के बाद एक बोतल में डाल दिया। बगीचे के मालिक ने इवांस को यह सांप ले जाने के लिए कहा। इवांस ने फेसबुक पोस्ट में कैप्शन लिखा, 'जैसे ही दो मुंहे सांप को देखा तो बेहद ही अजीब लगा। यह एक किशोर सांप है, जिसकी लंबाई लगभग एक फुट है। इसे रेंगते देखना काफी दिलचस्प था। कभी-कभी इसके दोनों सिर एक-दूसरे से विपरीत दिशा में जाने की कोशिश करते हैं। कई बार एक सिर को यह दूसरे पर टिका देता है और आगे बढ़ता है। यह चलने का सबसे प्रभावी तरीका था।'

अगली खबर