OMG: लोगों के सिर के बाल छूते हुए निकल गई प्लेन, दुनिया का सबसे हैरतअंगेज Video देखकर चीख पड़ेंगे आप

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 12, 2022 | 13:05 IST

Shocking Video: प्लेन को उड़ते हुए देखना वास्तम में बहुत ही रोमांचक होता है। अगर आपने कभी औसत ऊंचाई से नीचे प्लेन उड़ते हुए देखा होगा तो आपकी उत्सुकता काफी बढ़ गई होगी।

 aeroplane
हैरान करने वाला वीडियो  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • नहीं देखा होगा इतना हैरान करने वाला वीडियो
  • लोगों के इतने नजदीक से गुजर गई प्लेन
  • वीडियो में लोगों को चीखते हुए देख सकते हैं आप

Shocking Video: आपने इस दुनिया में बहुत सारे हैरान करने वाले वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर यकीनन आपकी चीख निकल जाएगी। हम सबको आसमान में प्लेन उड़ते हुए देखना काफी अच्छा लगता है। अगर आपने कभी औसत ऊंचाई से नीचे प्लेन उड़ते हुए देखा होगा तो आपकी उत्सुकता काफी बढ़ गई होगी। प्लेन को उड़ते हुए देखना वास्तम में बहुत ही रोमांचक होता है। क्या आपने कभी प्लेन को इतने नीचे से उड़ते हुए देखा है कि आप उसे हाथ उठाकर छू सकें।

हैरान करने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप रोमांच से भर उठेंगे। वहीं, कई लोगों की वीडियो देखकर चीख भी निकल सकती है। वीडियो में आप प्लेन को इतने नीचे देखेंगे कि अगर इंसान हाथ उठा दे तो उसका हाथ प्लेन से टच हो जाए। यह वीडियो बहुत ही रोमांचकारी है। वीडियो ग्रीस के Skiathos Airport का है। इस वीडियो को देखकर लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहा है। देखें वीडियो- 

बता दें कि ग्रीस का Skiathos Airport बिल्कुल समुद्र के किनारे है। वीडियो में आप एक प्लेन को एयरपोर्ट पर लैंड करते देख सकते हैं। प्लेन लैंड करने से पहले इतने नीचे से जाता है, जिससे वहां मौजूद लोगों की चीख निकल जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह प्लेन एक शख्स के बालों को छूकर निकल जाती है। लैंडिंग से पहले प्लेन इतना नीचे था कि वहां मौजूद लोग अगर अपने हाथ उठा देते तो उनका हाथ प्लेन को टच कर लेता। इस दिलचस्प वीडियो को यू्टयूब पर GreatFlyer नामक चैनल से शेयर किया गया है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: संस्कारी चोर! पहले हाथ जोड़कर देवी मां को प्रणाम किया, फिर दान पेटी लेकर हुआ फरार

सिर्फ 1628 मीटर का रनवे

वीडियो में दिख रहा ग्रीस के इस एयरपोर्ट का रनवे सिर्फ 1628 मीटर का है। आपको बता दें कि इस एयरपोर्ट पर सिर्फ Boeing 767-200 प्लेन की ही लैंडिंग हो सकती है। साफ मौसम में पायलट ने जितनी जबरदस्त लैंडिंग करवाई है। वह वाकई में बहुत कमाल का है। दूसरे हवाई अड्डों के मुकाबले यह एयरपोर्ट इतना छोटा है कि हाल ही में एक प्लेन ऐसे खतरनाक तरीके से लैंड हुआ। जिसे देखकर समुद्र के बीच पर मौजूद लोग का दिल जोर-जोर से धड़कने लगा।

अगली खबर