OMG: लावारिस बक्से से निकला 1.5 करोड़ रुपए, सच्चाई पर किसी को नहीं हो रहा था यकीन

Ajab Gajab News: न्यूयार्क के रहने वाले प्रोफेसर डॉक्टर विनोद मेनन को कॉलेज में एक लावारिस बॉक्स मिला। बताया जा रहा है कि यह बॉक्स नौ महीने से कॉलेज के अंदर पड़ा था। दरअसल, मेनन किसी काम से कहीं बाहर गए थे। जब वो लौटे तो उनके ऑफिस के पास एक बॉक्स रखा था।

Professor Found 1.5 crore rupees From Unclaimed Box In New York Know About Truth
लावारिस बॉक्स से मिले पैसे... 
मुख्य बातें
  • एक प्रोफेसर को लावारिस बॉक्स से मिले डेढ़ करोड़ रुपए
  • 9 महीने से कॉलेज में लावारिस पड़ा था बॉक्स
  • सच्चाई ने सबको हैरान कर दिया

इस दुनिया में एक से एक हैरान करने वाली घटनाएं घटती रहती हैं। हालांकि, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जो दिल को सुकून देती है। लेकिन, अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। क्योंकि, यहां एक लावारिस बैग से 1.5 करोड़ रुपए मिले हैं। पैसे देखकर लोग हैरान तो जरूर हुआ, लेकिन सच्चाई पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक, न्यूयार्क  के रहने वाले प्रोफेसर डॉक्टर विनोद मेनन को कॉलेज में एक लावारिस बॉक्स मिला। बताया जा रहा है कि यह बॉक्स नौ महीने से कॉलेज के अंदर पड़ा था। दरअसल, मेनन किसी काम से कहीं बाहर गए थे। जब वो लौटे तो उनके ऑफिस के पास एक बॉक्स रखा था। मेनन ने जब बॉक्स खोला तो दंग रह गए, क्योंकि उसके अंदर 180,000 डॉलर यानी तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए थे। पैसों के अलावा में बॉक्स में एक नोट भी था। उस नोट को जब प्रोफेसर ने पढ़ा तो और भी ज्यादा हैरान रह गए। 

सच्चाई पर किसी को नहीं हो रहा था यकीन

पता चला कि बॉक्स भेजने वाले शख्स ने प्रोफेसर विनोद मेनन से शिक्षा ग्रहण की थी। शख्स इस कॉलेज का स्टूडेंट रह चुका है। बेहतरीन शिक्षा के कारण वह बड़ी ऊंचाइयों तक पहुंचा है। लिहाजा, कॉलेज के अन्य बच्चे भी पढ़कर आगे बढ़ सके। इसलिए, उसने गुप्त डोनेशन के तौर पर इन पैसों को दान किया है। वहीं, प्रोफेसर का कहना है कि नोट पढ़कर मैं काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इसके अलावा उन्हें इस संस्थान पर भी गर्व है। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस पर मैं क्या प्रतिक्रिया दूं। लेकिन, यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

 

अगली खबर