Propose Day पर राश‍ि के अनुसार करें प्रपोज, इनकार कर ही नहीं पाएगी आपकी पसंद

ट्रेंडिंग/वायरल
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Feb 07, 2020 | 15:42 IST

Propose Day 2020 Rashifal, proposal ideas as per rashi: प्रपोज डे पर द‍िल का हाल सुनाने की परंपरा है। लेकिन पहले ये जानें क‍ि आपकी पसंद की राश‍ि क्‍या है। जानें प्रपोज करने के तरीके में राश‍ि का बड़ा रोल

Propose day 2020, Share your feelings with your loved ones on this propose day according to your rashifal in hindi
Propose Day 2020 : प्रपोज करने के तरीके में राश‍ि का रोल  

वैलेंटाइन वीक के दूसरे द‍िन प्रपोज डे आता है। इस द‍िन आप अपने द‍िल का हाल उसे बयां कर सकते हैं, जिसको आप पसंद करते हैं। लेकिन इस मामले में भी ध्‍यान से चलने की जरूरत है क्‍योंक‍ि अगर जरा सी भी चूक हो गई तो शायद अपनी पसंद को ज‍िंदगी भर के लिए खोना पड़ सकता है। तो ऐसा है क‍ि इस मामले में मदद लें राश‍िफल की। दरअसल, प्‍यार के मामले में हर राश‍ि की पसंद अलग होती है और ऐसे ही सभी को प्‍यार के इजहार का तरीका भी अलग ही पसंद होता है। 

अगर आप क‍िसी को अपने द‍िल की बात सुनाना चाहते हैं तो यहां देखें क‍ि वह क‍िस राश‍ि के हैं और यहां देखें क‍ि उनको इंप्रेस क‍िस तरीके से क‍िया जा सकता है - 

Proposal Ideas as per Zodiac Signs

Aries / मेष राशि
मेष राशि के व्यक्ति हमेशा खुद को दूसरों से बढ़कर साबित करने की कोशिश करते हैं। आपका बस ये कहना कि मैंने तुमसे ज्यादा कभी किसी से प्यार नहीं किया या मैं तुम्हारे अलावा और किसी के लिए नहीं सोच सकता/ सकती - उन पर जादू कर जाएगा। चाहें तो एक महंगा सा गिफ्ट भी लेकर जा सकते हैं।

Taurus / वृषभ राशि
वृषभ राशि से प्‍यार करके आप एक बैल को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर सही तरीका नहीं आजमाया गया तो यकीन मानिए आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। हां लेकिन अगर एक बार ये आपके हाथ आ गया तो फिर उन्हें कोई आपसे दूर नहीं कर सकता। उनको प्रपोज करने के लिए आप एक नेकलेस या डायमंड पेंडेंट गिफ्ट दीजिए और सुनिए उनसे वही जवाब जो आप सुनना चाहते हैं। लड़कों के लिए महंगा गैजेट सही रहेगा। 

Gemini / मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले मूड स्विंग्स वाले होते हैं। ये प्रेमी आपको एक पल तो भरपूर प्यार देने लगेंगे और अगले ही पल वो किस बात पर आपसे रूठ जाएंगे, आपको पता ही नहीं चलेगा। प्रपोज करने के लिए आप इन्हें एक अच्छी किताब दे सकते हैं या फिर एक अच्छी और मजेदार फिल्म देखने जा सकते हैं। मूवी देखते समय आप इन्हें प्रपोज कर सकते हैं। 

Cancer / कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को बस अपना घर और वहां रहने वाले लोग ही पसंद हैं, इससे ज्यादा उन्हें कुछ नहीं भाता। इन्हें कुछ ऐसा कहना या कुछ ऐसा भेंट करना ही फायदेमंद रहेगा जो पुरानी यादें ताजा करता हो। इन्हें बस भावुक करने की देर है, सब आपके अनुसार होगा।

Leo / सिंह राशि
अगर सिंह राशि के व्यक्ति को अपने दिल की बात कहनी है तो बहुत तैयारी करें। अगर निशाना सही ना लगा तो समझ लीजिए आपने अपनी जिन्दगी की एक बड़ी गलती कर दी है। इन्हें रिझाने के लिए एक आलीशान डिनर का अरेंजमेंट कीजिए, बात बन सकती है।

Virgo / कन्या राशि
कन्‍या राश‍ि के लोग प्रतिबंध पसंद नहीं करते। लेकिन ये आलोचना खूब करते हैं। किसी भी चीज का विश्लेषण करने की क्षमता रखते हैं। ये अपने सबंधों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हैं लेकिन प्‍यार का उपयोगी पक्ष भी देखते हैं। इनको प्रपोज करते समय आपको दोनों की ट्यून‍िंग पर ज्‍यादा चर्चा करनी चाह‍िए। 

Libra / तुला राशि
तुला राशि के लोग ऐसे साथी की तलाश में होते हैं जो उन्हें कभी अकेलेपन का एहसास ना होने दे। ये खामोशी से परख कर ही हां करते हैं। आपको उन्हें इस बात का एहसास दिलवाना होगा कि आप ही उनके लिए बेस्ट हैं। उनकी जरूरत के समय में आपका वहां होना प्लस पॉइंट साबित होने वाला है। 

Scorpio / वृश्चिक राशि
आप कैसे दिखते हैं और कैसा बिहेव करते हैं - ये आपके वृश्चिक राशि के प्रेमी पर बहुत गहरा प्रभाव डालता है। आपके बाहरी व्यक्तित्व के साथ-साथ आपकी बौद्धिक क्षमता भी उन पर गहरा प्रभाव डालती है। ऐसे में प्रपोज करते समय लुक्‍स और वर्ड्स - दोनों का चयन शानदार रखें। 

Saggitarius / धनु राशि
धनु राश‍ि के लोग बेहद दार्शनिक होते हैं। लेकिन रोमांच भी पसंद करते हैं। इनको प्रपोज करना हो तो किसी रोमांचक डेट या ट्रिप पर ले जाइए। हालांक‍ि इनको मन करने की छूट हमेशा दें, वरना मामला ब‍िगड़ते देर नहीं लगेगी। 

Capricorn / मकर राशि
मकर राश‍ि के लोगों को रिझाना बहुत मुश्किल है। अगर उनका आपके साथ कोई कनेक्शन नहीं है तो उनको द‍िल की बात सुना पाना बहुत मुश्किल है। इन्हें पता है ये क्‍या चाहते हैं। ये लोग बहुत मजबूत होते हैं। अगर कोई इन्हें पसंद नहीं तो वे साफ कह भी देंगे। 

Aquarius / कुम्भ राशि
कुंभ राशि के लोगों को ऐसे लोग बहुत पसंद होते हैं जो सामाजिक मसलों में दिलचस्पी रखते हों। ये लोग भीड़भाड़ में रहना पसंद करते हैं और बहुत जल्दी अपने दिल की बात नहीं कहते। आप इन्हें समझकर ही अपने दिल की बात समझाने की कोशिश करें तो सही है।

Pisces / मीन राशि
मीन राशि के ज्यादातर जातक भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं। इनको कोई भी बेवकूफ बना सकता है। इन्हें प्रपोज करने से पहले रोमांटिक म्यूजिक, कैंडल लाइट डिनर का अरेंजमेंट जरूर कर लें।

अगली खबर