Viral Video: एक बार सुर्खियों में सिंगर रानू मंडल, इस गाने से सोशल मीडिया पर मचा रही धूम

Ranu mandal Viral Video: सिंगर रानू मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस बार 'Manike Mage Hithe' नामक गाना गा कर धूम मचा रही हैं। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Ranu Mandal Viral Video Ranu Mandal Sing New Song Manike Mage Hithe viral video in hindi
रानू मंडल का एक बार फिर जलवा  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • एक बार फिर चर्चा में रानू मंडल
  • 'Manike Mage Hithe' गाने से मचा रही धूम
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Ranu Mandal Viral Video: रानू मंडल तो आप सबको याद होंगी ही, जो सोशल मीडिया के जरिए रातोंरात स्टार बन गई थीं। अचानक सबकी जुबान पर रानू मंडल का नाम आ गया था। हालांकि, समय के साथ उनकी पॉपुलैरिटी कम हो गई थी। लेकिन, एक बार रानू मंडल सुर्खियों में हैं। आलम ये है कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर धूम मचा रहा है। यूजर्स लगातार उस वीडियो को देख रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर यूट्यूबर Rondhon Porichoy ने रानू मंडल का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह 'Manike Mage Hithe'गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में रानू मंडल लाल टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं और काफी मस्त अंदाज में मानिके मगे हिते गाना गा रही हैं। अब यह वीडियो वायरल होने लगा है और अब तक तीन लाख 51 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि, चार हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, काफी संख्या में लोग कमेंट भी कर रहे हैं। देखें वीडियो...

एक बार फिर चर्चा में रानू मंडल

काफी लोगों को रानू मंडल का यह अंदाज पंसद आ रहा है। जबकि, कुछ लोग का कहना है कि हर बार पॉपुलैरिटी नहीं मिलती है। यहां आपको बता दें कि दो साल पहले रानू मंडल ने पश्चिम बंगाल के राणाघाट रेलवे स्टेशन पर 'एक प्यार का नगमा है' गा रही थी। जिसे किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस गाने के सहारे रानू मंडल कापी फेमस हुई थीं और उन्हें बॉलीवुड में गाना गाने तक का मौक मिल गया था। हालांकि, कुछ कारण वह काफी विवादों में घिर गई और धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता कम हो गई। रानू मंडल के इस गाने पर आपकी क्या राय कमेंट कर जरूर बताएं। 

अगली खबर