शूटिंग के दौरान अब इस एक्ट्रेस को सांप ने चेहरे पर डसा, शॉकिंग वीडियो वायरल

Snake Bites Video: 21 साल की अमेरिकी सिंगर माइटा (Maeta) एक वीडियो शूट कर रही थी। उसी वक्त एक सांप ने चेहरे पर काट लिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है।

Snake bites singer on her face during shoot Shocking video Goes Viral
एक्स्ट्रेस को सांप ने डसा...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शूटिंग के दौरान अमेरिकी सिंगर को सांप ने डसा
  • सांप के डसते ही चीख उठी एक्ट्रेस माइटा
  • सोशल मीडिया पर दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल

Snake Bites Video: सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल गरमाया रहता है। इनमें कई चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, तो कुछ हैरान करने वाली होती है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सलमान को एक सांप ने डसा था, जिसकी खबर जमकर वायरल हुई थी। वहीं, अब एक अमेरिकी एक्ट्रेस को सांप ने चेहरे पर डस लिया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान हैं।  

दरअसल, 21 साल की अमेरिकी सिंगर माइटा (Maeta) एक वीडियो शूट कर रही थी। उसी वक्त एक सांप ने चेहरे पर काट लिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं माइटा सफेद बैकड्रॉप पर लेटी हैं। उन्होंने काले रंग की ड्रेस पहनी है। सिंगर के ऊपर काले रंग का एक सांप रेंगता हुआ दिख रहा है। इस बीच, एक शख्स उनके शरीर पर सफेद रंग का सांप रख देता है। उसी वक्त एक सांप माइटा के चेहरे पर डस लेता है। जिससे वह घबरा जाती है और चीखते हुए सांप को दूसरी ओर फेंक देती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Maeta (@maetasworld)

दिल दहलाने वाला वीडियो

अब यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया। माइटा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को करीब पांच लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो के साथ उन्होंने अपना डरावना अनुभव भी शेयर किया है। उन्होंने यहां तक लिखा, ' आप लोगों के लिए वीडियो बनाने के लिए किन-किन चीजों से गुजरना पड़ता है। '  वीडियो पर यूजर्स मजे तो ले ही रहे हैं, लेकिन गनीमत ये रही कि कोई घटना नहीं घटी। 

अगली खबर