नए नवेले जीजा को रसगुल्ला खिलाने आई थी साली, भरी महफिल में हुआ कुछ ऐसा; शर्म से हो गई लाल

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 30, 2022 | 19:16 IST

Jija Sali Video: शादी के दौरान दूल्हे की सालियां उसे मिठाई खिलाने की रस्म निभाने आती हैं। इसी समय कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे दूल्हे की एक साली सबके सामने शर्म से लाल हो जाती है। इस नजारे को देखकर शादी में मौजूद सारे लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं।

sali
जीजा साली वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शादी का फनी वीडियो हुआ वायरल
  • दूल्हे को मिठाई खिलाने आई थी साली
  • मिठाई खिलाने के दौरान हुई फनी चीज

Jija Sali Video: भारत में शादी का सीजन भले ही नहीं चल रहा हो, लेकिन शादी के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। शादी के कई वीडियो देखने में बहुत ही मजेदार होते हैं। शादी में कई बार ऐसी चीजें हो जाती हैं, जो लोगों का खूब मनोरंजन करती हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो दूल्हा और उसकी साली से जुड़ा है। यह शादी से जुड़े एक रस्म का वीडियो है। इस दौरान कुछ ऐसा होता है, जिसके कारण साली सबके सामने शर्म से लाल हो जाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन कुर्सी पर बैठे हुए हैं। इसी बीच दूल्हे की सालियां उसे मिठाई खिलाने की रस्म निभाने आती हैं। बस इसी समय कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे दूल्हे की एक साली सबके सामने शर्म से लाल हो जाती है। यह ऐसा नजारा था, जिसे देखकर शादी में मौजूद सारे लोग हंसने पर मजबूर हो जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दूल्हा और दुल्हन आराम से कुर्सी पर बैठे हुए हैं। इसी बीच दुल्हन की कई बहने वहां पर आती हैं। देखें वीडियो-

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने के चक्कर में होता है कांड!

आप देख सकते हैं कि दुल्हन की बहनें यानी दूल्हे की सालियां स्टेज पर आकर दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने लगती हैं। एक साली अपने हाथ में रसगुल्ला लेकर दूल्हे के साथ हंसी-ठिठोली कर रही होती है। आप देख सकते हैं कि साली दूल्हे को मिठाई खिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाती है। इसेक बाद जैसे ही दूल्हा अपना मुंह आगे बढ़ाकर मिठाई खाना चाहता है, वैसे ही साली अपना हाथ पीछे कर लेती है। हालांकि, इस चक्कर में वह फिसल जाती है और गलती से दूल्हे के ऊपर गिर पड़ती है। 

यह ऐसा पल होता है, जिसके बाद वहां मौजूद सारे लोग ठहाके लगाने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि दुल्हन को को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है। जबकि साली और जीजा दोनों खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। आप साली को शर्म से लाल होते देख सकते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो को bhutni_ke_memes नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

अगली खबर