OMG: मरने के 20 मिनट बाद अचानक जिंदा हो गया कोबरा! काटते ही शेफ की हो गई मौत, चौंकाने वाला मामला

चीन में एक शेफ कोबरा सांप का सूप बना रहा था। जैसे ही उसने सांप के सिर को फेंकने के लिए उठाया उसने काट लिया। जिसके कारण शेफ की मौत हो गई।

Shocking chef killed by snake bite 20 minutes after chopping its head off in china
सांप के काटने से शेफ की मौत  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मरने के 20 मिनट बाद 'जिंदा' हो गया कोबरा
  • काटने से शेफ की मौत
  • गेस्ट के लिए सूप बना रहा था शेफ

ये दुनिया अजीबोगरीब रहस्यों से भरी पड़ी है। समय-समय पर इसके बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे भी होते रहते हैं। जिसके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। खासकर, बात जब जीव-जंतुओं की हो तो उसके बारे में कुछ भी कहना आसान नहीं है। इससे संबंधित कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसके बारे में जानकर लोग चौंक जाते हैं। एक ऐसा ही मामला दक्षिण चीन से आया है, जहां मरने के 20 मिनट बाद एक 'कोबरा' जिंदा हो गया और उसने शेफ को डस लिया जिससे उसकी मौत हो गई। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है मरने के बाद वह जिंदा कैसे हो सकता है? तो चलिए, आपको इस मामले से रू-ब-रू कराते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है?

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण चीन में कोबरा सांप के मांस से बने सूप को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, इसकी गिनती एक दुर्लभ व्यंज में होती है। लेकिन, इस सूप को तैयार करना एक शेप के लिए काफी महंगा पड़ गया। फोशान (Foshan) के रहने वाले पेंग फैन (Peng Fan) को जब इस सूप का ऑर्डर मिला तो वह उसे बनाने में जुट गए। वह इस ऑर्डर को पाकर काफी खुश हुए थे। पहले उन्होंने इंडोचाइनीज कोबरा का सिर काटा और सूप बनाने में जुट गए। 

20 मिनट बाद हुआ हादसा

तकरीबन 20 मिनट के बाद वह किचन को साफ करने में जुट गए। लेकिन, उन्होंने बिल्कुल ही अहसास नहीं था कि कुछ ही समय बाद उनके साथ दर्दनाक हादसा होने वाला है। उन्होंने जैसे ही सांप के सिर को डस्टबिन में फेंकने के लिए उठाया उसने उन्हें काट लिया। बताया जाता है कि थूकने वाले कोबरा का जहर काफी खतरनाक होता  है। इसमें न्यूरोटॉक्सिन होते हैं,जो 30 मिनट के भीतर किसी को भी मार सकते हैं। लोगों को को अपाहिज बना सकता है। हालांकि, इससे बचने के लिए एंटी-वेनम उपलब्ध है। लेकिन, इसे जल्द से जल्द ले लेना चाहिए। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

डॉक्टर के आने तक हो चुकी थी मौत

रेस्टोरेंट में आए गेस्ट  44 साल के लिन सन का कहना है कि मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन के लिए यहां खाना खाने आया था। जब अचानक किचन के अंदर हंगामा होने लगा। उन्होंन बताया कि हमें नहीं पता था कि अंदर क्या हो रहा है, लेकिन रसोई से चीखें सुनाई दे रही थी। आनन-फानन में एक डॉक्टर को बुलाया गया। लेकिन, जब तक डॉक्टर पहुंचे शेफ की मौत हो चुकी थी। हमने तुरंत खाना छोड़ दिया। हालांकि, इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की घटना घट चुकी है।

ये है सच्चाई

विशेषज्ञों का कहना है कि सांप मारे जाने के बाद भी एक घंटे तक हरकत में रहता है। इतना ही नहीं संभव ये भी है कि सिर काफी समय तक जीवित रहे और लोगों को काट ले। पेंग के साथ भी वहीं हुआ होगा। जानकारों का कहना है कि जब सांप का सिर बॉडी से अलग होता है तो भी वह जिंदा रहता है। बॉडी काम करना बंद कर देता है। लेकिन, सिर काम करते रहता है। यहां आपको बता दें कि कई देशों में सांप का मांस खाया जाता है। 

अगली खबर