Shocking video:किंग कोबरा और अजगर के बीच जबरदस्त जंग, देखें खौफनाक अंजाम

Snake Fight Video: यह वीडियो थाईलैंड का है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे दो सांप जबरदस्त तरीके से लड़ रहे थे। दोनों सांप एक-दूसरे में बुरी तरह से लिपटे थे। दोनों एक-दूसरे पर भारी पड़ रहे थे। बीच में अजगर ने कोबरा को बुरी तरह जकड़ लिया।

Snake Fight Video King Cobra And Python Fight Viral Video
दो सांपों के बीच जबरदस्त लड़ाई...  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • अजगर और किंग कोबरा के बीच जबरदस्त लड़ाई
  • लड़ाई देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • दिल दहलाने वाला था मंजर

King Cobra And Python Viral Video: जंगल और जानवरों की दुनिया भी काफी अजीब है। कई लोगों को इस दुनिया से काफी लगाव होता है और अपनी जान पर खेल कर बाहरी लोगों को समय-समय पर इससे रू-ब-रू कराते रहते हैं। कई बार जानवरों की ऐसी-ऐसी लड़ाई देखने को मिलती है, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में किंग कोबरा (King Cobra Video) और अजगर (Python Video) का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो थाईलैंड का है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे दो सांप जबरदस्त तरीके से लड़ रहे थे। दोनों सांप एक-दूसरे में बुरी तरह से लिपटे थे। दोनों एक-दूसरे पर भारी पड़ रहे थे। बीच में अजगर ने कोबरा को बुरी तरह जकड़ लिया। अचानक कोबरा ने बड़ी चाल चली और अजगर के गले पर दांत गड़ा दिए। कोबरा काफी आक्रमक हो गया और अजगर कमजोर पड़ता चला गया। लड़ाई का परिणाम ये हुआ कि कोबरा अजगर पर भारी पड़ गया। 

खौफनाक है वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दोनों के बीच जबरदस्त तरीके से लड़ाई हुई। वहीं, इस पूरे मामले को प्रीचा नाम के एक शख्स  ने कैमरे में कैद कर लिया। इस खौफनाक वीडियो को अब सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया है। लोगों के बीच यह वीडियो धूम मचा रहा है। कुछ लोग जहां इस वीडियो को देखकर हैरान हैं, वहीं वाइल्ड लाइफ लवर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस पर चटकारे ले रहे हैं।   

अगली खबर