दिल और नजर थामकर देखें ये वीडियो, सिर पर भाई को उल्टा रखकर 53 सेकेंड में चढ़ गया 100 सीढ़ियां

वायरल वीडियो में वियतनाम का एक शख्स अपने भाई को अपने सिर पर उल्टा रखकर मात्र 53 सेंकड में सरपट 100 सीढ़ियां चढ़ जाता है। इस दौरान शख्स का संतुलन देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

 Vietnam Brother Kept upside Down In His Head And Climb Stairs Make World Record Watch Shocking Video
सढ़ियां चढ़कर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • वियतनाम के दो भाईयों ने किया अनोखा कमाल
  • स्पेन में 53 सेकेंड में चढ़ गया 100 सीढ़ियां
  • सिर पर भाई को उल्टा रखकर चढ़ा सीढ़ियां

इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो हैरतअंगेज कारनामे करके सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वियतनाम के रहने वाले दो भाईयों ने ऐसा काम किया है जिसे देखने के लिए आपको अपने जिगर को मजबूत करना होगा। क्योंकि, ऐसा करना सबके बस की बात नहीं है और यह जानलेवा भी हो सकता है।

वायरल वीडियो में वियतनाम का एक शख्स अपने भाई को अपने सिर पर उल्टा रखकर मात्र 53 सेंकड में सरपट 100 सीढ़ियां चढ़ जाता है। इस दौरान शख्स का संतुलन देखकर आप हैरान रह जाएंगे। हो सकता आपको अपनी आंखों पर भरोसा भी ना हो कि कोई ऐसा भी कर सकता है? इन दोनों भाईयों का नाम जियांग क्वोक को और जियांग क्वोक नीप है। दोनों भाई पेशेवर सर्कस कलाकर हैं। विगत 23 दिसंबर को स्पेन में यह कारनाम करके दोनों भाईयों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना दर्ज करवा लिया है। इससे पहले साल 2016 में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। तब दोनों ने 52 सेकंड में 90 सीढ़ियां चढ़ने का रिकॉर्ड कायम किया था। हालांकि, साल 2018 में उनके रिकॉर्ड को पेरू के रहने वाले पाब्लो नोनाटो और जॉइल याइकेट ने तोड़ डाला था। अब दोनों ने एक बार फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। 

करतब देखकर हैरान हैं लोग

बताया जा रहा है कि इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए दोनों भाई रोज सुबह से रात तक अभ्यास करते थे। दोनों भाइयों ने बताया कि ठंड की वजह से वह काफी तनाव में थे। इसके अलावा नई सीढ़ियों की बनावट पुरानी सीढ़ियों से अलग थीं। उन्हें अभ्यास करने का मौका भी नहीं मिला था। इसके बावजूद उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। अब इनका वीडियो वायरल हो रहा है और लोगा काफी हैरान हैं। कईयों को तो इन पर यकीन भी नहीं हो रहा है। 
 

अगली खबर