Viral Video: बच्चे के साथ झूले पर आराम फरमा रही थी महिला, पीछे से आया विशालकाय सांप, फिर जो हुआ...

Snake Viral Video: एक महिला बच्चे के साथ आराम कर रही थी। इधर, चुपके से एक विशालकाय सांप घर के अंदर घुस गया। सांप को देखने के बाद महिला काफी घबरा गई।

Snake Viral Video Woman sitting with child and giant snake behind her viral video in hindi
सांप ने मचाया हाहाकार...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बच्चे के साथ झूले पर आराम कर रही थी महिला
  • पीछ से आ गया विशालकाय सांप
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Snake Viral Video: सांप का नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाता है। ऐसे में अगर वह हमारे आस-पास कहीं दिख जाए तो लोग कितना डर जाते हैं, इससे हम सब वाकिफ हैं। वैसे तो सांप जगलों, पानी या फिर पेड़-पौधों पर नजर आते हैं। लेकिन, कई बार घरों में भी सांप दिख जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी सांप के कई मजेदार वीडियो देखने को आप मिल जाएंगे। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रहा है, जिसमें एक विशालकाय सांप घर के अंदर पहुंच जाता है। सांप को देखने के बाद घरवालों की क्या हालत होती है उसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। देखे

वैसे तो आपने सांप के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बच्चे के साथ झूले पर आराम फरमा रही होती है। तभी एक विशालकाय सांप अंदर घुस जाता है और कुंडली मारकर चुपके से बैठ जाता है। अचानक महिला झूले से उतरती है और नीचे बैठ जाती है। तभी उसकी नजर उस विशालकाय सांप पर पड़ती है। सांप को देखते ही महिला घबरा जाती और बच्चे को लेकर वहां से भाग खड़ी होती है। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला वीडियो

वीडियो में आपने देखा किस तरह महिला डर जाती है। हालांकि, सांप कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है और कुछ समय बाद वहां से चला जाता है। लेकिन, यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो जाता है। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@fred035schultz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। 

अगली खबर