Funny Video: शादी में दुल्हन की हरकत देख दंग रह गया दूल्हा, फिर जो हुआ वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Dulha Dulhan Funny Video: सोशल मीडिया पर शादी का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दुल्हन शादी के दौरान लैपटॉप पर व्यस्त थी। दुल्हन का अंदाज देखकर दूल्हा भी दंग रह गया।

Today Funny Video Dulha Dulhan Google trend funny video in hindi
दुल्हन का अंदाज तो देखिए...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अपनी ही शादी में दुल्हन लैपटॉप पर व्यस्त
  • दुल्हन का अंदाज देखकर दंग रह गया दूल्हा
  • वीडियो देख छूट रही लोगों की हंसी

Dulha Dulhan Funny Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएगी। इनमें कुछ चीजें ऐसी होती है, जिसे देखकर हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी होती है। जबकि, कुछ चीजों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

शादी में सबका ध्यान दूल्हा-दुल्हन पर ही होता है। लेकिन, कई बार शादी के दौरान ये कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। कई बार तो लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए दोनों ऐसा कुछ कर देते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। अब इस मजेदार वीडियो को ही देख लीजिए, शादी के दौरान एक दुल्हन लैपटॉप और फोन पर बिजी है। दुल्हन की इस हरकत को देखकर बेचारा दूल्हा भी हैरान है। वो दुल्हन से बात करने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की को कोई फर्क नहीं पड़ता और वह लैपटॉप में लगी रहती है। इतना ही नहीं इस दौरान दूल्हे का एक्सप्रेशन देखने लायक है। वीडियो...

अपनी शादी में ऐसा कौन करता है भाई...

जिसने भी इस वीडियो को देखा उसकी हंसी नहीं रुक पा रही है। लोगों को दोनों का अंदाज काफी पसंद आ रहा है और जमकर चटकारे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_niranjan_kgm' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस शानदार वीडियो काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं। 

अगली खबर