Shocking: किसी सुनामी की तरह शख्स की तरफ बढ़ने लगा बर्फीला तूफान, ऐसे बची कैमरामैन की जान

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 11, 2022 | 20:31 IST

Shocking Video: वीडियो एक बर्फ के तूफान का है। इस घटना का वीडियो एक शख्स बना रहा था। इस खौफनाक नजारे को कैद करते समय शख्स की जिंदगी खतरे में आ गई। हालांकि शख्स की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच पाई। 

Snow Storm
बर्फीला तूफान  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बर्फीले तूफान का वीडियो आया सामने
  • किसी सुनामी की तरह था बर्फीला तूफान
  • कैमरामैन की बाल-बाल बची जान

Shocking Video: प्रकृति जब अपना रौद्र रूप दिखाती है, तब इसकी चपेट में आकर सबकुछ बर्बाद हो जाता है। प्रकृति के आगे दुनिया की सारी शक्तियां असहाय हो जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स की नींद उड़ा दी है। वीडियो एक बर्फ के तूफान का है। इस घटना का वीडियो एक शख्स बना रहा था। इस खौफनाक नजारे को कैद करते समय शख्स की जिंदगी खतरे में आ गई। हालांकि शख्स की किस्मत अच्छी थी कि उसकी जान बच पाई। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पहाड़ी का वीडियो बना रहा था। तभी उसे दूर बर्फ का तूफान नजर आया। शख्स ने सोचा भी नहीं होगा कि बर्फ का तूफान थोड़ी देर में उसके पास आने वाला है। वह लगातार तूफान का वीडियो बना रहा था। इसी बीच देखते ही देखते तूफान उसके नजदीक आ गया। यह तूफान किसी सुनामी जैसा था। इसमें पानी की ऊंची-ऊंची खतरनाक लहरें थीं। शख्स इसकी चपेट में आ गया और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा। यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है। देखें वीडियो- 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by UNILAD (@unilad)

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो को इंस्टाग्राम पर unilad नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही पूरी घटना की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि यह घटना किर्गिजस्तान के टियान शान पहाड़ों पर हुई। हैरी शिमिन (Harry shimmin) नाम का शख्स अपने कैमरे में इस घटना को रिकॉर्ड कर रहा था। वायरल हॉग को शख्स ने बताया कि जब तूफान एकदम नजदीक आ गया तो उसने आखिरी मिनट पर वहां से हटने का प्लान बनाया। वो जानता था कि ये बहुत खतरनाक है लेकिन उसने खुद पर काबू रखकर तूफान को अपने नजदीक आने दिया। जब बर्फ उसके बहुत ही ज्यादा नजदीक आ गया तो वहां पर अंधेरा छाने लगा। इससे वह बहुत डर गया था। शख्स ने बताया कि पानी में बर्फ को मोटी चादर नहीं थी। इस कारण उसे चोट नहीं लगी। बस उसे कम हवा की वजह से उल्टी जैसा महसूस हो रहा था। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। 

अगली खबर