स्पर्म डोनेट कर 15 बच्चों का बाप बना ये शख्स, अब सामने आई 'विक्की डोनर' की चौंकाने वाली सच्चाई

Ajab Gajb News: ब्रिटेन से स्पर्म डोनेट का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स चुपचाप अनजान महिलाओं को स्पर्म डोनेट करता था। लेकिन, अब चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है।

Sperm Donor Become 15 kids father Suffering From Genetic illness
स्पर्म डोनेट करने का अजीबोगरीब मामला 
मुख्य बातें
  • ब्रिटेन से अजीबोगरीब मामला सामने आया
  • एक शख्स चुपके से अनजान महिलाओं को स्पर्म डोनेट कर रहा था
  • अब सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Ajab Gajab News: पूरी दुनिया से स्पर्म डोनेट की काफी अजीबोगरीब खबरें सामने आती रहती है। इनमें कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। स्पर्म डोनेट को लेकर ब्रिटेन से एक ऐसा ही मामला सामना आया है, जिसकी सच्चाई जानकर लोग शॉक्ड रह गए। आलम ये है कि यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। क्योंकि, जो शख्स अनजान महिलाओं को अपना स्पर्म डोनेट कर रहा था उसने सभी से एक बात छुपाई थी। जिसके बारे में जानकर अब महिलाएं काफी पछता रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है ये मामला?

37 साल के इस 'विक्की डोनर' का नाम जेम्स मैकडॉगल है। अपना स्पर्म डोनेट कर जेम्स अब तक 15 बच्चों के पिता बन चुका हैं। जेम्स केवल लेस्बियन महिलाओं को ही अपना स्पर्म डोनेट कर रहे थे। लेकिन, उन्होंने सबसे एक सच्चाई छिपाई कि उन्हें Fragile X syndrome है। जिसके कारण बच्चों को लर्निंग डेसिबिलिटी हो सकती है। दरअसल, सोशल मीडिया पर लेस्बियन महिलाओं के लिए एक पेज है, जिन्हें स्पर्म डोनर्स की तलाश होती है। जेम्स ने अपना विज्ञापन भी उस पेज पर शेयर कर दिया। लेकिन, उन्हें बीमारी है इसका जिक्र नहीं किया। इतना ही नहीं जेम्स इसलिए डॉक्टर्स के पास नहीं जाता, क्योंकि उसकी बीमारी के बारे में पता चल जाता है। 

ये भी पढ़ें -  VIDEO: जिंदा सांप को कच्चा चबाना चाहता था बाज, लेकिन हुआ कुछ ऐसा देखकर दंग रह जाएंगे आप

जेम्स की चौंकाने वाली सच्चाई

वहीं, अब मामला कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने कहा कि 25 साल की एक लड़की जेम्स के संपर्क में आई थी। उसने जेम्स के स्पर्म से दो बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक बच्चा तीन साल का है, जबकि दूसरा बच्चा दो साल का है। एक बच्चा सही से बोल नहीं पाता, जबकि दूसरे का दिमाग सही से विकसित नहीं है। कोर्ट का कहना है कि जेम्म चीजों को याद नहीं रख सकता है। लिहाजा, उसे अब स्पर्म डोनेट करने से रोक दिया गया है। वहीं, जिस महिला ने जेम्स को गोद लिया था उसका कहना है कि जेम्स काफी अच्छा और भोला-भाला इंसान है। बस वो उन लोगों की मदद करना चाहता था जो लेस्बियन हैं और मां बनना चाहती थीं। इसके लिए उसने कोई पैसे भी नहीं लिए। 

अगली खबर