बाइक से निकल रही थी आग! फिर भी 'तूफान' की तरह गाड़ी चला रहा था शख्स, दिल थामकर देखें वीडियो

Stunt Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का खतरनाक वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स ने जिस तरह से स्टंट किए वो जानलेवा हो सकता था।

Stunt Video Man Stunt on Bike Watch Shocking Viral Video in Hindi
बेहद खतरनाक स्टंट... 
मुख्य बातें
  • स्टंट का खतरनाक वीडियो
  • स्टंट के दौरान बाइक से निकल रही थी आग
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर स्टंट के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ तो वीडियो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कई लोग ऐसे हैं जो करतबबाजी के दौरान अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। स्टंट का एक ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि, स्टंट के दौरान बाइक से 'आग' निकल रही थी इसके बावजूद शख्स खतरनाक अंदाज में बाइक चला रहा था। आलम ये है कि इस नजारे को जिसने भी देखा वह दंग रह गया।

कई लोगों को स्ंटट करना अच्छा लगता है, तो कई लोगों को उसे देखना अच्छा लगता है। आलम ये है कि कहीं भी आपको लोग स्ंटटबाजी करते नजर आ जाएंगे। कई बार तो भीड़भाड़ वाले इलाके में भी लोग इस तरह से स्टंट करते हैं, जिसे देखकर दूसरे हैरत में पड़ जाते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, रात का नजारा है। एक शख्स खाली सड़क पर तेज रफ्तार में बाइक चला रहा है। बाइक चलाते-चलाते वह स्ंटट दिखाना शुरू कर देता है। अचानक बाइक के अगले हिस्से से 'आग' निकलने लगती है। इसके बावजूद शख्स अलग-अलग तरीके से करतब करते रहता है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों की तो हालत खराब हो गई। देखें वीडियो...

बेहद खतरनाक है वीडियो

हो सकता है इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर हैरान रह गए हों। क्योंकि, बाइक चला भी रहा है बेहद खतरनाक अंदाज में। अब यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है। काफी संख्या में लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'chaklo_rakhlo_006' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं। 

अगली खबर