गजब का टैलेंटेड है पटना का यह रिक्शा वाला, 100 से ज्यादा एक्टर की निकाल लेता है आवाज; देखें Video

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 17, 2022 | 18:57 IST

Deepak Rickshaw Wala Video: दीपक रिक्शा वाले को बिहार विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक उसे वह मुकाम नहीं मिला है।

patna
रिक्शा वाला  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • पटना के इस रिक्शावाले में है गजब का टैलेंट
  • 100 से ज्यादा कालाकारों और नेताओं की कर लेता है मिमिक्री
  • 15 सालों से पटना की सड़कों पर रिक्शा चला रहे हैं दीपक

Deepak Rickshaw Wala Video: इस दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। इन दिनों एक टैलेंट पटना की सड़कों पर रिक्शा लेकर घूमता दिखाई देता है। आपको जानकर हैरान होगी कि यह रिक्शा वाला एक-दो नहीं बल्कि 100 से ज्यादा अभिनेताओं और नेताओं की आवाज निकाल लेता है। इस रिक्शेवाले का टैलेंट देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इस रिक्शेवाले का नाम दीपक है।

बिहार की राजधानी पटना में यह रिक्शा चालक आपको कभी भी मिल जाएगा। यह रिक्शा वाला 100 से ज्यादा कालाकारों और नेताओं की मिमिक्री कर लेता है। लेकिन, उसकी कला को अब तक वह पहचान नहीं मिली, जिसके वह सही मायने में हकदार है। इस रिक्शा वाले की कला के दीवाने हर जगह मिल जाएंगे। दीपक रिक्शा वाले को बिहार विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक उसे वह मुकाम नहीं मिला है। देखें वीडियो- 

गजब का टैलेंट

दीपक मूल रूप से झारखंड के धनबाद जिले के तोपचांची के रहने वाले हैं। वह पिछले 15 सालों से पटना की सड़कों पर रिक्शा चलाते दिख जाते हैं। जब दीपक 20-25 साल के थे, तब गांवों और कस्बों में उन्हें मिमिक्री के लिए मंच मिल जाता था। हालांकि, इससे परिवार का पेट पालना मुश्किल हो गया था। इस वजह से उन्होंने रिक्शा चलाना शुरू किया। दीपक अमिताभ बच्चन से लेकर देवानंद, शत्रुघ्न सिन्हा, मिथुन चक्रवर्ती, अमरीश पुरी, अजीत, पृथ्वीराज कपूर, राजकुमार जैसे अभिनेताओं की आवाज को  उन्हीं के अंदाज में निकालते हैं।

दीपक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के अंदाज को ऐसे प्रस्तुत करते हैं, जिसे देखकर लोग उनके दीवाने हो जाते हैं। दीपक कहते हैं कि 5-6 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार राजकुमार की आवाज सुनी थी। इसके बाद उनकी आवाज को नकल करने की कोशिश की। इसमें वह काफी हद तक सफल रहे। इसके बाद सिलसिला चल निकला और वह अभिनेताओं की आवाज की नकल करने लगे। धीरे-धीरे इलाके में उनकी पहचान बन गई।

अगली खबर