Viral Video: बीच सड़क फंस गया था कुत्ता, फिर शख्स ने जो किया वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Dog Viral Video: एक कुत्ता भीड़भाड़ वाली सड़क पर फंस गया था। फिर एक शख्स ने जिस तरह से उसकी मदद की उसने लोगों का दिल जीत लिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।

Today Viral Video man save Dog life heart touching viral video in hindi
शख्स ने जीता लोगों का दिल...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भीड़भाड़ वाली सड़क पर फंस गया था कुत्ता
  • शख्स ने कुत्ते को इस तरह दी नई जिंदगी!
  • वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Dog Viral Video: इस दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं। इसलिए हर उस जरूरतमंद की मदद कीजिए, जो आपसे मदद की उम्मीद जगाए हुए हैं। कई लोग तो अपना सबकुछ लुटाकर भी दूसरों की मदद करते हैं। जबकि, कुछ लोग जानबूझकर भी अनजान भी बन जाते हैं। हालांकि, ये कथन केवल इसानों पर ही नहीं बल्कि बेजुबानों जानवरों पर भी लागू होता है। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपर जरूर भावुक हो जाएंगे। आलम ये है कि ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

इस वायरल वीडियो में एक शख्स ने जिस तरह से कुत्ते की मदद की है उसने लोगों का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं लोग उस शख्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं भीड़भाड़ वाली सड़क पर तेज रफ्तार में गाड़ियां चल रही हैं। ऐसे में एक कुत्ता बीच में फंसा हुआ है। गाड़ियों की रफ्तार को देखकर वह निकल नहीं पा रहा है। ऐसे में एक शख्स उसकी मदद के लिए पहुंच जाता है। शख्स भी कुछ देर तक इंतजार करता है कि गाड़ियों की रफ्तार कम हो जाए। इसके बाद वह कुत्ते को अपनी गोद में बड़े प्यार से उठाता है और तेज रफ्तार में भाग कर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचा देता है। वीडियो...

दिल को छू लेगा वीडियो...

इस अद्भुत नजारे को जिसने भी देखा वह भावुक हो गया। वहीं, किसी ने पूरे मामले को कैमरे में शूट कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इंस्टाग्राम पर 'animalsventure' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं और अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोग वीडियो पर कमेंट कर शख्स की तारीफ कर रहे हैं। कोई शख्स को असली हीरो बता रहा है, तो कोई शख्स पर गर्व कर रहा है। 

अगली खबर