कभी देखा है दोमुंहा सांप? एक साथ निगल गया दो चूहे, वीडियो देख हर कोई हो रहा हक्‍का-बक्‍का

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो सिर वाले एक सांप को एक साथ दो चूहों को खाते देखा जा रहा है। इसे देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्‍ट कर रहे हैं।

कभी देखा है दोमुंहा सांप? एक साथ निगल गया दो चूहे, वीडियो देख हर कोई हो रहा हक्‍का-बक्‍का
कभी देखा है दोमुंहा सांप? एक साथ निगल गया दो चूहे, वीडियो देख हर कोई हो रहा हक्‍का-बक्‍का  |  तस्वीर साभार: Instagram

Viral video : सांप तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन दो सिर वाले सांप कम ही देखने को मिलते हैं। एक फोटोग्राफर ने दो सिर वाले सांप का रोंगटे खड़े कर देने वाला न केवल फोटो क्लिक किया है, बल्कि वीडियो भी शूट किया है, जिसमें उसे अपने दोनों मुंह से दो चूहों को एक साथ निगलते देखा जा सकता है। यह वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया गया, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

अमरिकी कंटेंट क्रिएटर Brian Barczyk ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया, जिसमें दो सिर वाले सांप को एक साथ दो चूहों को निगलते देखा जा सकता है। उन्‍होंने कैप्शन के साथ लिखा, 'दो सिर वाले बेन और जेरी खा रहे हैं।'

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर यूजर्स मिली-जुली प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त कर रहे हैं। एक यूजर ने सांप द्वारा एक साथ दो चूहों को खाने पर हैरानी जताते हुए लिखा, 'क्या इनका पेट एक जैसा नहीं है?'

सांपों से जुड़े ऐसे और भी वीडियो विगत कुछ समय में सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो सकते हैं। ट्विटर पर शेयर 29 सेकंड के ऐसे ही एक वीडियो में देखा गया था कि किस तरह बड़ा सा सांप एक आदमी के पैर को लिपट गया था और वह इंसान अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा था।

पिछले दिनों यूपी से भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा गया था कि बकरी को निगलने के बाद किस तरह अजगर टस से मस नहीं कर पा रहा था।

अगली खबर