Viral Video: पुल से लड़के ने नदी में लगाई छलांग, तभी आ गया जहाज, फिर जो हुआ उसे देख कहेंगे- OMG

Viral Video: कुछ लड़के ब्रिज से नदी में छलांग रहे थे। जैसे ही एक लड़के ने छलांग लगाई अचानक पानी वाला जहाज आ गया। लेकिन, लड़के की किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Viral Video boy jump in river then what happened watch shocking video
बाल-बाल बचा लड़का...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लड़के ने ब्रिज से नदी में लगाई छलांग
  • छलांग लगाते ही आ गया जहाज
  • बाल-बाल बचा लड़का, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, इस वीडियो में कुछ लड़के पुल से नदी में छलांग लगा रहे हैं। लेकिन, अगले ही पल जो कुछ हुआ उसे देख लोग 'दांतों तले उंगलियां' दबा रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ जिससे लोग इतने हैरान-परेशान हो रहे हैं। तो चलिए, आपको ज्यादा सस्पेंस में नहीं रहते हैं और मामले से रू-ब-रू से कराते हैं।

दरअसल, आज कल युवाओं में कुछ अलग और 'तूफानी' करने का जुनून सवार है। जिससे वो चर्चा में बन रहे हैं। इतना ही नहीं कई बार तो लोग इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। कुछ लड़के ऐसा ही कर रहे हैं। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि पुल के ऊपर से लड़के नदी में मजे से छलांग लगा रहे हैं। पहले एक लड़का कूदता है तब तक सब कुछ सामान्य है। लेकिन, जैसे ही दूसरा लड़का नदी में छलांग लगाता है पानी वाला जहाज या यूं कहें कि स्टीमर वहां पहुंच जाता है। गनीमत ये रही कि लड़के को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वरना उसी जान तक जा सकती थी। देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Meemlogy (@meemlogy)

दिल दहलाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर सकते में पड़ गए होंगे। सोच रहे होंगे सही में लड़के की किस्मत अच्छी थी। वहीं, कुछ लोग इस पूरे नजारे को एंजॉय करते हुए वीडियो बनाने में लगे थे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'meemlogy' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर चटकारे लेते हुए यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' भाई ने तो कमाल कर दिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, ' अगर एक मिनट के लिए रुक जाता तो क्या से क्या हो जाता'। 


     

अगली खबर