Funny Video: शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच जबरदस्त लड़ाई! फिर लड़की ने जो किया वो...

Dulha Dulhan Ladai Videi: सोशल मीडिया पर शादी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन मंडप में ही 'लड़ने' लगे। आलम ये है कि दोनों का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

viral video dulha dulhan ki ladai funny viral video in hindi
शादी में ऐसा कौन करता है भाई...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बेहद मजेदार है शादी का ये वीडियो
  • मंडप में ही लड़ने लगे दूल्हा-दुल्हन!
  • लोगों को पसंद आ रहा है वीडियो

हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को सबसे खास, यादगार और अलग बनाना चाहते हैं। इसके लिए कई बार लोग ऐसी-ऐसी हरकर कर देते हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार तो शादी में आए मेहमान भी इस तरह से मजे लेने लगते हैं, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन पर यजूर्स जमकर चटकारे लेते हैं। शादी का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर 'गोते' लगा रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में ही जिस तरह से 'लड़ने' लगे उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

वैसे तो शादियों के आपने कई मजेदार वीडियो देख होंगे। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, दूल्हा-दुल्हन सबके सामने जिस तरह की हरकत कर रहे हैं उसे देखकर पहले तो लोग हैरान हो गए हैं। वहीं, बाद में जमकर ठहाके लगाने लगे। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं शादी की रस्में चल रही हैं। अचानक दूल्हा उठकर खड़ा हो जाता है और दुल्हन को जबरन कुछ पहनाने लगता है। जिससे दुल्हन भड़क जाती है और हाथ-पैर चलाते हुए गुस्से में उठकर वहां से जाने लगती है। हालांकि, कुछ दूर जाने के बाद दुल्हन फिर वापस आ जाती है। ये नजारा देखकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते और जमकर ठहाके लगाने लगते हैं। देखें मजेदार वीडियो...

दूल्हा-दुल्हन ने तो कमाल कर दिया...

वीडियो देखकर यकीनन आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। क्योंकि, नजारा ही कुछ ऐसा ही जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाने लगा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'official_niranjanm87' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे और चटकारे ले रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर