Viral: हाथी ने कुछ इस तरह गले लगाकर किया शख्स को किस, वीडियो देख कहेंगे- 'तेरे जैसा यार कहां...'

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी शख्स को गले लगाकर बड़े प्यार से किस कर रहा है। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

Viral Video Elephant gives his keeper a hug and a kiss heart touching video goes viral
हाथी का निराला अंदाज...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • 'गजराज' का अलग अंदाज
  • गले लगाकर शख्स को किया किस
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Elephant Viral Video: इस दुनिया में इंसान हो या फिर जानवर सब में प्रेम की भावना है। आप जिसके साथ जैसा व्यवहार करेंगे आमूमन आपके साथ भी वैसा ही होगा। इस वीडियो को देखने के बाद आपको कुछ ऐसा ही लगेगा। क्योंकि, एक हाथी ने जिस तरह से शख्स को गले लगाकर किस किया उसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इतना ही इस लम्हें को देखने के बाद लोग भावुक भी हो रहे हैं। 

आमतौर पर लोग जानवरों से दूरी बनाकर रखते हैं। क्योंकि, लोगों को लगता है कि जानवर उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें जानवरों से खासा लगाव होता है। उनके साथ रहना, खाना खाना, सोना काफी अच्छा लगता है। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, यह शख्स हाथी की देखभाल करता है। उसके साथ समय बिताता है। आलम ये है कि दोनों के बीच गहरा लगाव हो गया है। तभी तो हाथी बड़े प्यार उसे अपनी ओर खींचता है और उसे किस करता है। इस नजारे ने लोगों का मन मोह लिया है। देखें वीडियो...

तेरे जैसा यार कहां...

वीडियो को देखकर हो सकता है आपको भी इन पर प्यार आ रहा हो। अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को तकरीबन एक लाख 30 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं, 10  हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। काफी संख्या में लोगों ने इस मजेदार वीडियो पर दिल को छू लेने वाले कमेंट किए हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।  

अगली खबर