Funny Video: बकरे के साथ मजे ले रहा था शख्स, सिखाया ऐसा सबक जिंदगी में कभी नहीं लेगा पंगा

Goat Funny Video: एक शख्स मजे लेने के लिए बकरे के पास पहुंच गया। लेकिन, बकरे ने उसकी हालत ऐसी कर दी जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है।

Viral Video Man Play With Goat Then What Happened Watch Funny Video in Hindi
बकरे से साथ पंगा...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बकरे से पंगा लेना पड़ा गया भारी
  • बकरे ने शख्स को जबरदस्त सबक सिखाया
  • वीडियो देखकर लोग लगा रहे हैं ठहाके

Today Funny Video: लोगों में फेमस होने का जुनून सवार है। लिहाजा, लोग एक से एक मजेदार वीडियो (Video) बनाकर उसे सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर करते रहते हैं। कई बार कुछ लोगों की तारीफ होती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। हालांकि, कई बार लोग कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे उन्हें बाद पछतान पड़ता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मजे लेने के लिए बकरे से भिड़ रहा है। लेकिन, बकरे ने ऐसा सबक सिखाया जिसे वो जिंदगीभर याद रखेगा और दोबार पंगा नहीं लेगा। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

जानवरों के आपने कई मजेदार वीडियो देख होंगे। इनमें कुछ वीडियो को देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को देखकर यकीन मानिए आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं एक मैदान में एक बकरा घूम रहा होता है। तभी एक शख्स हेलमेट लगाकर उसके सामने पहुंच जाता है। इतना ही नहीं शख्स जानबूझकर बकरे से पंगा लेने लगता है। शख्स बार-बार बकरे को परेशान करता है। अचानक बकरे को गुस्सा आ जाता है और फिर ऐसा धमाल मचाता है जिसे शख्स जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Eric Artell (@ericartell)

ये भी पढ़ें -  VIDEO: जान पर खेलकर शख्स ने कुएं से कोबरा को निकाला बाहर, देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई

दिन बना देगा वीडियो

वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। क्योंकि, बकरे ने शख्स को गजब का मजा चखाया है। इस फनी वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और अब यह वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ericartellandafvofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, सात हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

अगली खबर