Viral Video: बीच पर आराम फरमा रहा था शख्स, तभी JCB ने पहुंच कर जो किया वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिाय पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बीच पर मजे से आराम फरमा रहा था। लेकिन, अचानक JCB ने आकर उसका पूरा खेल बिगाड़ दिया।

viral video man take a rest on beach then jcb coming and what happened watch funny video
शख्स के साथ तो खेल हो गया...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बीच पर आराम फरमा रहा था शख्स
  • अचानक JCB ने आकर बिगाड़ दिखा खेल
  • वीडियो देखकर छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप 'चक्कर' लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएगी। इनमें कुछ पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ को देखते ही हमारी हंसी छूट जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा शानदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, 'रंग में भंग' डालना किसे कहते हैं इस वीडियो को देखकर आपको समझ आएगा। आलम ये है कि ये मजेदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स इस पर चटकारे भी ले रहे हैं।

जरा सोचिए, कहीं पर आप आराम फरमा रहे हैं। तभी आकर कोई आपकी बॉडी पर पानी डाल दे तो कैसा लगेगा? जाहिर सी बात मूड का सत्यानाश हो जाएगा। इस वायर वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स बड़े आराम से समुद्र किनारे बीच पर आराम फरमा रहा है। शख्स को देख कर ऐसा लग रहा है वह पूरी तरह से रिलेक्स कर रहा है। तभी अचानक बीच पर एक  JCB पहुंच जाता है। पहले तो ऐसा लगता है कि बीच पर JCB किसी काम से आ रहा है। लेकिन, शख्स के पास आकर वह रुक जाता है और फिर बड़े आराम से उसके ऊपर पानी डाल देता है। पानी पड़ते ही शख्स तिलमिला जाता है और घबरा जाता है। देखें मजेदार वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by hepgul5 (@hepgul5)

दिन बनाने वाला वीडियो...

वीडियो में शख्स की हालत और रिएक्शन देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट गई होगी। जिसने भी इस वीडियो को देखा वह जमकर ठहाके लगा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hepgul5' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।


 

अगली खबर