Viral Video: मास्क के बदले शख्स ने पहन ली ऐसी चीज, देखकर हैरान रह गए प्लेन के अधिकारी

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्लेन के अंदर एक शख्स फेस मास्क के बजाय लाल रंग का अश्लील कपड़ा पहने हुए है। बताया जा रहा है कि शख्स को फ्लोरिडा में यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान से उतरने के लिए मजबूर किया गया।

 Viral video Man thrown off flight for wearing thong as face mask Funny Viral Video
मास्क के कारण शख्स को प्लेन से उतार दिया गया  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • प्लेन के अंदर मास्क के बदले शख्स ने पहना अंडरवियर
  • प्लेन अधिकारियों ने शख्स को बाहर निकाला
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पूरी दुनिया अब तक कोरोना वायरस की चपेट में है। वहीं, नए वेरिएंट  'ओमिक्रॉन' के आने के बाद एक बार फिर हाहाकार मचने लगा है। लिहाजा, हर जगह सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्लेन से लेकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट समेत कई जगहों पर कोरोना प्रोटकॉल का पालन करने पर जोर दिया जा रहा है। इसमें फेस मास्क पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका से मास्क को लेकर ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया। क्योंकि, एक शख्स प्लेन के अंदर मास्क के बदले अजीबोगरीब कपड़ा पहनकर बैठा था। परिणाम ये हुआ कि शख्स को प्लेन से उतार दिया गया। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्लेन के अंदर एक शख्स फेस मास्क के बजाय लाल रंग का अश्लील कपड़ा पहने हुए है। बताया जा रहा है कि शख्स को फ्लोरिडा में यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान से उतरने के लिए मजबूर किया गया। शख्स का कहना है कि यात्रियों को बोर्डिंग के दौरान खाने-पीने के लिए मास्क उतारने की अनुमति दी, जबकि विमान पर मास्क पहनने के लिए मजबूर करते रहे। आप देख सकते हैं किस तरह क्रू मेंबर ने उस यात्री कहा कि अगर वह अपने चेहरे पर यह कपड़ा पहने रखता है तो वह विमान के अंदर नहीं रह पाएगा। कुछ देर तक बहस होती है इसके बाद वह खुद उठकर चला जाता है। 

अंडरवियर पहने हुए था शख्स

वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम जेन है। उसने बताया कि पिछली उड़ानों के दौरान उसने अपने चेहरे पर अंडरवियर पहना था। उसने क्रू मेंबर से कहा कि यह एक मास्क है, इसे मास्क के तौर पर यूज कर रहा हूं। लेकिन, उसने इस कपड़े को नहीं पहनने दिया गया। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसे शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को 'Channing Frampton' नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को ढ़ाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। 

अगली खबर