दुकान के बाहर सो रही बुजुर्ग के साथ शख्स ने की शर्मनाक हरकत, फिर जवान ने जो किया वीडियो देख आ जाएंगे आंसू!

Viral Video: दुकान के बाहर एक बुजुर्ग महिला सो रही थी। अचानक एक शख्स उस महिला को परेशान करने लगा। फिर एक जवान ने जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया।

Viral Video Soldier help homeless old woman heart touching video goes viral on social media
जवान ने जीता लोगों का दिल...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बुजुर्ग महिला को शख्स कर रहा था परेशान
  • जवान ने की महिला की मदद
  • वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला के साथ एक शख्स ने ऐसी शर्मनाक हरकत की जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। वहीं, बाद में एक 'जवान' ने जिस तरह उस बुजुर्ग की मदद की उसने ना केवल लोगों को दिल जीत लिया बल्कि पूरे मामले को देखकर लोगों के आंखों से 'आंसू' छलक पड़े। 

कहते हैं दुनिया में इंसानितयत से बड़ा कोई धर्म नहीं। जिसे जब, जहां मौका मिले जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। कुछ लोग तो दूसरों की मदद के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर देते हैं। जबकि, हमारे बीच कुछ ऐसे लोगो भी हैं जो जानबूझकर अनजान बने रहते हैं। लेकिन, इस वीडियो में तो एक शख्स ने मदद तो छोड़िए बुजुर्ग के साथ शर्मनाक हरकत कर दी। अब आप सोच रहे होंगे कि शख्स ने ऐसा क्या किया? आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला दुकान के बाहर सो रही होती है। तभी दुकान का मालिक आता है और उसे पैर मारकर उठाने लगता है। इतना ही नहीं जब महिला नहीं उठती है तो उसके ऊपर वह पानी फेंकता है। महिला घबरा कर उठ जाती है और उसके पैर पर पकड़ती है कि उसे सोने दे लेकिन वह नहीं मानता है और उस पर चिल्लाने लगता है। तभी अचानक एक सिपाही आता है और महिला की मदद करता है। देखें वीडियो...

जवान ने जीता लोगों का दिल

वीडियो देखने के बाद यकीनन आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। वीडियो देखने के बाद लोग जवान की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन पर गर्व कर रहे हैं। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो धूम मचाने लगा है। ट्विटर पर इस वीडियो को IAS ऑफिसर अवनीश शरण ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' मैं इस अनजान जवान को सलाम करता हूं'। इस वीडियो को तकरीबन 60 हजार लोग देख चुके हैं और 10 हजार से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। इतना नहीं लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' एक जवान हमेशा अपनी ड्यूटी पर ही रहता है'. काफी संख्या में लोग उस जवान को सैल्यूट कर रहे हैं। 

अगली खबर