1 दिन में 51 बार इस शख्स को देना पड़ा चालान, 6 लाख रुपए से अधिक जुर्माना देखकर रह गया हक्का-बक्का

Ajab Gajab News: गलत जानकारी के कारण एक गाड़ी वाला बुरी तरह फंस गया और उसके घर 6 लाख रुपए से ज्यादा का चालान भेजा गया।

Weird News Man Handed 51 Driving Fines Total six lakh in Single Day
6 लाख से ज्यादा का चालान 
मुख्य बातें
  • लंदन से अजीबोगरी मामला सामने आया
  • एक शख्स का 6 लाख रुपए से ज्यादा का चालान कटा
  • गलत जानकारी के कारण फंस गया शख्स

Ajab Gajab News: सड़क पर चलने के लिए कई तरह के यातायात नियम बनाए गए हैं। हर देश में यातायात के नियम अलग-अलग हैं। अगर कोई भी व्यक्ति इस नियम को तोड़ता है, तो उसके ऊपर जुर्मान लगाया जाता है और चालान काटा जाता है। आमतौर पर किसी भी गाड़ी वाले का एक, दो या तीन बार चालान कटता है। लेकिन, लंदन में रहने वाले एक शख्स को एक ही दिन में 51 बार चालान देना पड़ा। इतना ही नहीं शख्स को 6 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया। ये बात सुनकर भले ही आपको झटका लगा हो, लेकिन यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, जॉन बैरेट नामक शख्स लंदन में रहते हैं। पिछले दिनों वो रेजिडेंट रोड पर अपनी कार चला रहे थे, जिसके लिए उनका चालान काटा गया। हालांकि, शख्स का कहना है कि उनका गलत तरीके से चालान काटा गया। क्योंकि, उनके पास टेस्ला कार का उस रूट पर चलाने का परमिट है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि इस रोड पर कार चलाने की अनुमति नहीं है, केवल इंसानों को चलने की अनुमति है। हैरानी की बात ये है कि एक ही दिन में उन्हें 51 बार चालान देना पड़ा और इसके लिए उन्हें 6 लाख रुपए से ज्यादा का भुगतान करना पड़ा। जॉन बैरेट का कहना है कि सभी चालान पांच महीने के भीतर कटे, लेकिन सभी को उनके पास एक साथ भेजा गया। 

ये भी पढ़ें -  Viral Video: हाथी के सामने से गुजर रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

मामले में आया नया ट्विस्ट

' द मिरर' के अनुसार, जॉन की पत्नी ने जब चालान देखा तो हैरान रह गई। क्योंकि, हर चालान की कीमत 13 हजार रुपए से अधिक थी। बैरेट का कहना है कि चालान से पहले उन्हें किसी तरह की सूचना नहीं दी गई। जुर्माना भरने के लिए केवल उन्हें 28 दिन दिया गया। जबकि, एक ईमेल का जवाब देने के लिए 56 दिन दिया गया है। वहीं, अब इस मामले पर Hounslow Council का कहना है कि कार को लीज पर ली गई थी। चलाने से पहले कार का पता सही नहीं दिया गया था। लिहाजा, सारे लेटर गलत पते गए गए। इसलिए, सभी जुर्माने को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। लेकिन, यह मामला चर्चा का विषय बन चुका है। 

अगली खबर