Shocking: जब डांस करते-करते 400 लोगों ने गंवा दी थी जान, दुनिया की सबसे रहस्यमयी बीमारी

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 27, 2022 | 08:00 IST

The Dancing Plague: आज हम आपको ऐसी ही रहस्यमयी बीमारी के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि दुनिया में एक ऐसी बीमारी आई थी, जिसकी चपेट में आकर लोग नाचने (Dancing Plague) लगते थे और फिर अपनी जान गंवा देते थे।

dance
डांस प्लेग  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • फ्रांस में फैली थी अजीबोगरीब बीमारी
  • डांस करते-करते चली जाती थी लोगों की जान
  • 500 साल बाद भी नहीं सुलझा बीमारी का रहस्य

The Dancing Plague: कोरोना वायरस (Coronavirus) आने से पहले क्या आपने सोचा था कि ऐसी गुमनाम बीमारी (Anonymous Disease) आएगी और सबकुछ बर्बाद कर देगी। कोरोनो ने दुनियाभर में लाखों जिंदगियां लील ली हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि कोरोनो पहली ऐसी रहस्यमयी बीमारी है तो आप गलत है। आज हम आपको ऐसी ही रहस्यमयी बीमारी के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि दुनिया में एक ऐसी बीमारी आई थी, जिसकी चपेट में आकर लोग नाचने (Dancing Plague) लगते थे और फिर अपनी जान गंवा देते थे।

सबसे पहले एक युवती हुई थी शिकार

फ्रांस (Dancing Plague in France) में साल 1518 में इस रहस्यमयी बीमारी (Mysterious Disease) ने अपना पंख फैलाया था। इस बीमारी के 500 साल से भी ज्यादा समय होने के बाद भी आजतक वैज्ञानिक इसके रहस्य को सुलझा नहीं पाए हैं। इस बीमारी ने 400 से ज्यादा लोगों को देखते ही देखते मौत के मुंह में सुला दिया था। यह बीमारी सबसे पहले एक युवती को हुई थी। साल 1518 के जुलाई के महीने में एक युवती अचानक डांस करने लगी थी। इस युवती का नाम फ्राउ ट्रॉफी था। वह अचानक डांस करते-करते अपना आपा खो बैठी थी। युवती नाचने में इतनी मगन हो गई थी कि घर के बाहर गली में आ गई थी। 

फ्राउ को ऐसे नाचते देख उसके घर के लोग उसे समझाने पहुंच गए थे। हालांकि, रहस्यमयी तरीके से वह लोग भी डांस करने लगे थे। इसके बाद देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई थी। जो वहां आता, बस डांस करने लग जाता। फिर अचानक जाने क्या होता है कि डांस करते-करते एक-एक करके लोग गश खाकर गिरने लगे और उनकी मौत हो गई। देखते ही देखते 30 से ज्यादा लोगों ने डांस करते-करते अपनी जान गंवा दी थी। इस घटना से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया था। फ्रांस के कई इलाकों में इस तरह डांस करते-करते लोगों के मरने की खबर सामने आने लगी थी। 

पूरे फ्रांस में फैल गया था खौफ

खौफ का आलम यह था कि किसी के डांस करने की खबर जैसे ही सामने आती थी, उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया जाता था। इस रहस्यमयी बीमारी के बारे में वैज्ञानिकों ने जमकर रिसर्च किया था, लेकिन वह कुछ पता नहीं लगा पाए थे। इस बीमारी को 'डांसिंग प्लेग' नाम दिया गया था। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि यह बीमारी अपने आप ही खत्म हो गई थी। 

अगली खबर