जब भाई से लिपटकर रो रही थी दुल्हन, तब बगल में खड़े होकर ऐसी 'हरकतें' कर रहा था दूल्हा

वायरल
आदित्य साहू
Updated Jul 25, 2022 | 15:38 IST

Wedding Video: शादियों में वैसे तो दूल्हा और दुल्हन के पक्ष के लोग जमकर एंजॉय करते हैं, लेकिन जब दुल्हन की विदाई का पल आता है तो उसके घर वाले काफी इमोशनल हो जाते हैं। कई बार विदाई से पहले ही घर का माहौल इमोशनल हो जाता है। वहीं जब दुल्हन रोते हुई विदाई ले लेती है, तो घर-परिवार के लोग काफी रोते दिखाई देते हैं।

vidaai
दुल्हन की विदाई  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • विदाई के समय इमोशनल हो गया था दुल्हन का भाई
  • दूसरी तरह मजे से डांस कर रहा था दूल्हा

Wedding Video: भारत में भले ही शादी का सीजन नहीं चल रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर शादियों के कई सारे वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। शादियों में वैसे तो दूल्हा और दुल्हन के पक्ष के लोग जमकर एंजॉय करते हैं, लेकिन जब दुल्हन की विदाई का पल आता है तो उसके घर वाले काफी इमोशनल हो जाते हैं। कई बार विदाई से पहले ही घर का माहौल इमोशनल हो जाता है। वहीं जब दुल्हन रोते हुई विदाई ले लेती है, तो घर-परिवार के लोग काफी रोते दिखाई देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान डांस स्टेज पर ही दुल्हन काफी इमोशनल हो जाती है। इस दौरान वह अपने भाई से लिपटकर रोने लगती है। दरअसल, जब दुल्हन ससुराल जाने लगती है तो भाई सबसे ज्यादा इमोशनल होता है। भाई ही ऐसा होता है, जिसने अपना पूरा बचपन अपनी बहन के साथ बिताया होता है। अब जब उसकी बहन हमेशा के लिए जा रही होती है, तो उसका इमोशनल होना लाजमी है। जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह भी इसी से जुड़ा है। देखें वीडियो-

इमोशनल मौके पर भी डांस कर रहा होता है दूल्हा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूल्हा और दुल्हन डांस की स्टेज पर खड़े हैं। दोनों डांस कर रहे होते हैं, तभी वहां पर दुल्हन का भाई आ जाता है। दुल्हन का भाई काफी इमोशनल दिखाई दे रहा है। वह डांस स्टेज पर ही अपनी बहन को पकड़कर रोने लगता है। वहीं, बहन भी डांस करते-करते भाई से लिपटकर रोने लगती है। हालांकि, यहां एक हैरान करने वाली बात होती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने भाई से लिपटकर रो रही है और दूल्हे अपने डांस में लगा हुआ है। आप देख सकते हैं कि भाई को फूट-फूटकर रोता देख दुल्हन उसे गले लगा लेती है। दुल्हन अपने भाई को चुप कराने की कोशिश कर रही होती है। जबकि दूल्हा अपने डांस में मस्त नजर आता है। दूल्हे की इस हरकत ने सबको हैरान कर दिया है। वीडियो को _artika.__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

अगली खबर