Shocking: पालतू बिल्लियों को लगी भूख, नोच-नोचकर खा डाला मालकिन का आधा शरीर

Pet Cats Eat Owner Body: महिला की मौत के बाद उसकी 20 पालतू बिल्लियां भूखी थीं। इसके बाद उनकी भूख ने बहुत ही विकराल रूप लिया। जब उनको अपनी मालकिन की मौत के बाद खाने को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने उसे ही नोच-नोच कर खा डाला। जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो वहां का नजारा बहुत ही खौफनाक था।

cats
बिल्लियों ने किया खौफनाक काम  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • पालतू बिल्लियों ने किया क्रूर काम
  • नोचकर खा गईं मालकिन का आधा शरीर
  • घर में घुसते ही पुलिस रह गई हैरान

Pet Cats Eat Owner Body: रूस के बटायस्क शहर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, एक महिला ने अपने घर में 20 बिल्लियां पाल रखी थीं। एक दिन अचानक महिला की मौत हो गई। इस बात का पता काफी दिन तक पुलिस को नहीं चल सका। महिला की मौत के करीब 2 हफ्ते बाद जब बदबू फैली तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जब महिला के घर में पुलिस पहुंची तो वहां का नजारा देखकर पुलिस के होश ही उड़ गए।

महिला की मौत के बाद उसकी 20 पालतू बिल्लियां भूखी थीं। इसके बाद उनकी भूख ने बहुत ही विकराल रूप लिया। जब उनको अपनी मालकिन की मौत के बाद खाने को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने उसे ही नोच-नोच कर खा डाला। जब पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो वहां का नजारा बहुत ही खौफनाक था। पुलिस ने देखा कि महिला की आधी लाश जमीन पर पड़ी हुई थी और उन बिल्लियों से घिरी हुई थी। ये 20 बिल्लियों ने महिला के शरीर पर कब्जा जमाए बैठी थीं। 

ये भी पढ़ें- बीच सड़क पर गिरे बच्चे की जान बचाने के लिए बस के सामने कूदा ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देखें फिर क्या हुआ 

बिल्लियों के मुंह पर लगा था खून

पुलिस ने देखा कि सारी बिल्लियों के मुंह पर खून लगा हुआ था और पूरे घर में खून ही खून के निशान थे। इसके बाद पुलिस को माजरा समझने में देर नहीं लगी। पुलिस को पता चल चुका था कि बिल्लियां अपने मालकिन का करीब आधा शरीर खा चुकी थीं, वहीं बाकी बचे आधे शरीर के खात्मे की तैयारी में थीं। सबसे हैरान करने वाली बात है कि जिन 20 बिल्लियों ने यह कांड किया, वह सबसे सीधी ब्रीड की बिल्लियां मानी जाती है। इस ब्रीड की बिल्लियों को मेन कून कैट्स कहा जाता है। 

बता दें कि मेन कून कदकाठी में विशाल और तंदरुस्त होती हैं। मेन कून बिल्लियां बड़े आकार के लिए जानी जाती हैं. इस नस्ल की बिल्लियां दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय हैं। जो वर्तमान में लोकप्रियता सूची में दुनिया में तीसरे नंबर पर आती है। ये बिल्लियों बहुत ही निष्क्रिय स्वभाव की होती हैं। इसका मतलब यह है कि ये किसी पर हमला नहीं करती हैं और बेहद सीधी मानी जाती हैं। इसीलिए कोई भी उनके क्रूर काम पर भरोसा नहीं कर पा रहा है।

अगली खबर