Funny Video: सीढ़ी से उतर रही थी महिला, फिर जो हुआ वीडियो देख कहेंगे, ' इसे कहते हैं जोश में होश खोना'

Funny Video: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि जोश में कभी होश नहीं खोना चाहिए. क्योंकि, ऐसा करने से घटनाएं घट सकती हैं। कई बार तो लोगों की जान तक चली जाती है। एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

Woman Fall Down from stairs
सीढ़ी से धड़ाम से गिरी महिला  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जोश में होश गंवा बैठी महिला!
  • सीढ़ी से उतरने के दौरान धड़ाम से गिरी
  • वीडियो देख लोग लगा रहे हैं ठहाके

Funny Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए ये कोई नहीं जानता? इनमें कई बार चीजें हंसाने वाली होती है, तो कुछ चीजों को देखकर हैरानी भी होती है। जबकि, कुछ मामले सीधे लोगों के दिलों को छू जाते हैं। इनमें जानवरों से लेकर इंसानों तक के वीडियो शामिल होते हैं. इतना ही नहीं कुछ लोग तो खुद से मजेदार वीडियो बनाकर शेयर करते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं और उन पर लाखों-करोड़ों में व्यूज भी आते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद यकीन मानिए आप जरूर कहेंगे, ' इसे कहते हैं जोश में होश खोना'. 

अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि जोश में कभी होश नहीं खोना चाहिए. क्योंकि, ऐसा करने से घटनाएं घट सकती हैं। कई बार तो लोगों की जान तक चली जाती है। एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिन्होंने जोश में आकर कुछ ऐसा किया और परिणाम जो हुआ उसे शायद ही वह कभी भूल पाए. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं एक महिला सीढ़ी से उतर रही होती है। अचानक उसमें जोश आ जाता है और वह मजे लेते हुए उतरने की कोशिश करती है। लेकिन, अगले पहले ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह फिसलते हुए गिरती हैं और स्लाइड करने लगती हैं। तो सबसे पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें...

वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी...

वीडियो देखकर आपको भी यही लग रहा होगा कि सच में जोश में कभी होशा नहीं खोना चाहिए वरना परिणाम घातक हो सकता है। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'urban._jatts' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक तकरीबन 50 हजार लोग देख चुके हैं और इस वीडियो पर काफी मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं. 


    

अगली खबर