Video: स्विमिंग पूल में आराम फरमा रही थी महिला, अचानक पहुंच गए दो कुत्ते, फिर जो हुआ उसे देख चौंक जाएंगे

Funny Video: एक महिला बड़े आराम से स्विमिंग पूल के अंदर एंजॉय कर रही थी। तभी एक कुत्ते ने महिला के ऊपर छलांग लगा दी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Woman Enjoy in swimming pool and suddenly dog jump on her body watch funny video
महिला के साथ तो खेल हो गया...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • स्विमिंग पूल में आराम कर रही थी महिला
  • अचानक महिला के पास पहुंच दो कुत्ते
  • एक कुत्ते ने महिला के ऊपर लगा दी छलांग

इंसान हो या फिर जानवर बिना कारण किसी को दखलंदाजी पसंद नहीं। खासकर, जब कोई आराम फरमा रहा हो और अचानक उसे कोई डिस्टर्ब कर दे तो सारा मूड खराब हो जाता है। एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब वह स्विमिंग पूल में आराम फरमा रही थी। उसने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उसके साथ इस तरह का हादसा भी हो सकता है। महिला के साथ जो भी हुआ लेकिन एक बात तय है कि इस वीडियो को देखने के बाद आपको थोड़ी हैरानी तो जरूर होगी लेकिन अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे। 

सोशल मीडिया पर वैसे तो कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं की होती है। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, किसी तरह एक महिला स्विमिंग पूल के अंदर ड्रिंक के साथ एंजॉय कर रही है। साथ ही आराम फरमा रही है। लेकिन, अचानक महिला के पास दो कुत्ते पहुंच गए. कुत्तों को देखकर महिला घबरा गई। लेकिन, जब तक वह कुछ करती तब तक एक कुत्ता महिला के ऊपर कूद पड़ा और महिला सीधे पानी के अंदर जा पहुंची। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि महिला का सारा मूड खराब हो गया होगा। देखें ये फनी वीडियो...

दिन बनाने वाला है वीडियो...

वीडियो देखकर यकीनन आपको भी जरूर हंसी आई होगी और महिला की किस्मत के बारे में जरूर सोच रहे होंगे। हालांकि, यह वीडियो लोगों को गुदगुदा जरूर रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@fred035schultz' नाम के अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो खबर लिखे जाने तक तकरीबन 50 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं, 16 सौ लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, काफी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा अपनी राय जरूर दें।  

अगली खबर