Viral: कभी देखा और खाया है 100 साल पुराना अंडा, वीडियो देख रह जाएंगे भौचक्के

Shocking Video: महिला कहती है कि यह 100 साल पुराना अंडा है। दिखने में अंडा नॉर्मल अंडे की तरह ही लग रहा है। लेकिन, जब अंडे को महिला तोड़ती है तो उसके अंदर का नजारा देखकर लोग हैरान रह गए।

Woman Taste 100 years old Egg Shocking Video Goes Viral
100 साल पुराना अंडा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर अंडे का वीडियो वायरल
  • 100 साल पुराना अंडा देखकर हैरान रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Egg Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है 'ओल्ड इज गोल्ड'। लेकिन, अगर पुरानी या बासी चीजें खाने के लिए कहा जाए तो हम साफ मना कर देते हैं। कई लोगों को तो उल्टी तक हो जाती है। ऐसे में एक महिला ने ऐसा कमाल किया है, जिसे देखकर आप एक पल के लिए जरूर अपना मुंह बना लेंगे। क्योंकि, वह 100 पुराना अंडा बड़े चाऊ से खा रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। लेकिन, आप से अगर पूछा जाए कि क्या आपने कभी इतना पुराना अंडा देखा है या फिर उसका टेस्ट किया है, तो जवाब ना ही होगा? तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला...

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ashyi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं महिला कहती है कि यह 100 साल पुराना अंडा है। दिखने में अंडा नॉर्मल अंडे की तरह ही लग रहा है। लेकिन, जब अंडे को महिला तोड़ती है तो उसके अंदर का नजारा देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, उसमें व्हाइट और पीली जर्दी नहीं होती है। बल्कि, अंडे का रंग काला होता है। बताया जा रहा है कि इस अंडे को मिट्टी, चूना, राख और नमक जैसी चीजों के साथ रखा जाता है। जिसके कारण उसका रंग पूरी तरह बदल जाता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ashley (@ashyi)

ये भी पढ़ें -  VIDEO: बस के अंदर घुसने के लिए महिला ने भिड़ाया ऐसा देसी जुगाड़, 21 तोपों की देंगे सलामी!

अंडे को देखकर हैरान हुए लोग

महिला मजे से अंडे को काटती है और बड़े मजे लेकर उसे खाती है। महिला का एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लगता है जैसे उसे जबरदस्त स्वाद लग रहा है और वह चटकारे लेकर खा रही है। हालांकि, लोग इस अंडे को देखकर काफी हैरान हैं। कुछ लोग इस अंडे को खाने की इच्छा भी जता रहे हैं। जबकि, कुछ का कहना है कि वो इस तरह का अंडा जिंदगी में कभी नहीं खा सकते। तो इस अंडे पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।  

अगली खबर