World Ocean Day: महासागर दिवस का इतिहास और महत्व, जानिए क्यों मनाया जाता है ये दिन

World Oceans Day 2020: दुनियाभर में 8 जून को विश्व महासागर दिवन के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि क्या है महत्व और इस बार की थीम

World Oceans Day
महासागर दिवस का इतिहास और महत्व 
मुख्य बातें
  • हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है।
  • जानिए इस विश्व महासागर दिवस का थीम क्या है।
  • विश्व महासागर दिवस 2020 का महत्व

दुनियाभर में हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन पर हमारे जीवन में महासागरों द्वारा निभाई गई भूमिका के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। विश्व महासागर दिवस का मकसद समुद्र की साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना है। हमारे जीवन में समुद्र का अहम हिस्सा है। यह दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा रोजमर्रा की जिंदगी में महासागरों की भूमिका को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग समुद्र तट की सफाई और इससे जुड़े कई आयोजनों में भाग लेते हैं। अधिकांश ऑक्सीजन, हवा, भोजन समुद्र प्रदान करते हैं, इसके साथ ही हमारी जलवायु को भी स्थिर रखने में मदद करते हैं। वहीं मानवीय घटनाओं के वजह से समुद्री वातावरण को खतरों का सामना करना पड़ रहा है। 

विश्व महासागर दिवस का इतिहास
संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के अनुसार, यह हर साल 8 जून को विश्व महासागरीय दिवस मनाता है। लेकिन इससे पहले साल 1992 में रियो डी जनेरियो में आयोजित पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के बाद कई देशों ने 1992 से इस विशेष दिन को मनाया है। लेकिन बाद 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने निर्णय लिया कि 2009 से 8 जून को विश्व महासागरीय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 

विश्व महासागर दिवस 2020 थीम
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर बार महासागर पर थीम दिया जाता है। इस बार विश्व महासागर दिवस का थीम इनोवेशन फॉर ए सस्टेनेबल ओशन रखा गया है। इस दिन लोगों के बीच महासागरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कई इवेंट, सेमिनार, रैली का आयोजन किए जाते हैं। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण ऐसा होना संभव नहीं है। इसलिए इस साल के विश्व महासागर दिवस पर समारोह ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे।

विश्व महासागर दिवस 2020 का महत्व
जिस दर से हम अपने महासागरों को प्रदूषित कर रहे हैं यह काफी चिंताजनक है। इस खास दिन पर समुद्री जीवन को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों जैसे अपतटीय तेल ड्रिलिंग और प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने की आवश्यकता है। वहीं विश्व महासागर दिवस पर लोग साथ आते हैं और समुद्र की सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हैं ताकी हमारी आने वाली पीढ़ी महासागरों के महत्व को समझ सकें और वह इन्हें बचाने में अपना योगदान दे सकें।

अगली खबर