सावधान! कभी भी नहीं करना चाहिए सांप के साथ खिलवाड़, वरना इस शख्स के जैसा हो सकता है अंजाम

वायरल
आदित्य साहू
Updated Aug 22, 2022 | 17:54 IST

Snake Video: लोगों को यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। इस वीडियो को देखकर लोगों की नींद उड़ गई है। वीडियो में एक सांप किसी शख्स पर हमला करता नजर आ रहा है। वीडियो में सांप का हमला देखकर कांप जाएंगे। 

snake
सांप का हमला  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सांप के साथ खिलवाड़ कर रहा था शख्स
  • गुस्साकर जहरीले जीव ने धर दबोचा हाथ
  • दांत से काटकर सांप ने निकाल लिया खून

Snake Video: सांंप इस दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारी जीव होते हैं। बड़े-बुजुर्ग हमेशा ही सांप से बचने की सलाह देते हैं। हालांकि, कुछ लोग सांप को खिलौना समझते रहते हैं और उनके साथ खिलवाड़ करने लगते हैं। ऐसे लोगों को यह वीडियो जरूर देखना चाहिए। इस वीडियो को देखकर लोगों की नींद उड़ गई है। वीडियो में एक सांप किसी शख्स पर हमला करता नजर आ रहा है। वीडियो में सांप का हमला देखकर कांप जाएंगे। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स वॉटर स्नेक को लगातार पकड़ने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद जहरीला जीव शख्स को जो सबक सिखाता है, वह उसे जिंदगीभर याद रहने वाला है। शख्स इस सबक को कभी नहींं भूलेगा। ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को जमकर पसंद भी आ रहा है। कई लोग कह रहे हैं कि किसी भी बेजुबान जीव को छेड़ना नहीं चाहिए और न ही उन्हें परेशान करना चाहिए। देखें वीडियो- 

शख्स के हाथ को लहूलुहान कर देता है सांप

वीडियो में आप देख सकते है कि शख्स सांप को देखते ही उसे छेड़ने लगता है। यहां तक कि वह उसे अपने हाथों से पकड़ने की कोशिश करता है। इससे सांप आग बबूला हो जाता है। इसके बाद वह शख्स पर जोरदार हमला कर देता है। आप देख सकते हैं कि सांप के हमले से शख्स का हाथ लहूलुहान हो जाता है और उसके हाथ से खून निकलने लगता है। सांप के इस हमला के बाद यकीनन शख्स के पसीने छूट जाने चाहिए। हालांकि वह फिर से सांप को पकड़ता नजर आता है। इसके बाद सांप भी दोबारा हमला करता है। इस बार तो सांप का हाथ और बुरी तरह से खून से लाल हो जाता है। वीडियो को world_of_snakes_ नाम के इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर किया गया है।

अगली खबर