दहाड़ लगाते हुए बाघ ने खतरनाक अंदाज में पानी में लगाई छलांग, तैराकी देख हैरान रह गए लोग

वायरल
Updated Apr 18, 2022 | 14:33 IST

Tiger Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाघ खतरनाक अंदाज में बोट के ऊपर से पानी में छलांग रहा है। बाघ के इस अंदाज को देखकर लोग काफी हैरान हैं।

मुख्य बातें
  • बाघ का खतरनाक अंदाज
  • दहाड़ लगाते हुए पानी में बाघ ने लगाई छलांग
  • मजे से तैरते हुए दूसरी तरफ चला गया बाघ

Tiger Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो रोंगटे खड़े कर देने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक बाघ का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टाइगर दहाड़ लगाते हुए पानी में छलांग लगाते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं जिस अंदाज में वह पानी के अंदर तैराकी कर रहा है उसने लोगों को हैरान कर दिया है।

बाघ कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बोट के अंदर बाघ को पानी के बीचोंबीच ले जाया गया है। इसके बाद उसे आजाद कर दिया जाता है। जैसे ही बाघ आजाद होता है, दहाड़ते हुए पानी में छलांग लगा देता है। इसके बाद तैराकी करते हुए वो दूसरी ओर चला जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल के सुंदरबन का बताया जा रहा है। इस वीडियो IFS ऑफिसर परवीन कासवान ने शेयर किया है। गौरतलब है कि यह वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है। तो आप भी इस वीडियो में बाघ का खतरनाक अंदाज देखें...


 

अगली खबर