किस चीजों से बना 10 रुपये का सिक्का, क्या है पीला और सफेद हिस्सा

Mar 23, 2025

किस चीजों से बना 10 रुपये का सिक्का, क्या है पीला और सफेद हिस्सा

Ramanuj Singh
​कई धातुओं से बना 10 रुपये के सिक्का​

​​कई धातुओं से बना 10 रुपये के सिक्का​​

कई धातुओं के संयोजन से 10 रुपये का सिक्का बनता है।

Credit: istock/canva

​रंग और संरचना​

​​रंग और संरचना​​

10 रुपये के सिक्के के बाहरी हिस्से (पीला भाग) और मध्य भाग का रंग अलग होता है, जिससे यह अनोखा दिखता है।

Credit: istock/canva

​मध्य भाग की धातु​

​​मध्य भाग की धातु​​

10 रुपये के सिक्के का मध्य भाग कूप्रो निकेल से बना है, जिसमें 75% तांबा और 25% निकेल होता है।

Credit: istock/canva

​बाहरी घेरे की धातु यानी पीले वाला हिस्सा​

सिक्के के बाहरी घेरे का हिस्सा एल्युमिनियम कांस्य से बना है, जिसमें 92% तांबा, 6% एल्युमीनियम और 2% निकेल होता है।

Credit: istock/canva

You may also like

बिक गया आजादी के नायकों को पनाह देने वाल...
पति सबसे बड़ा दानवीर, बेटी सबसे अमीर महि...

​​सिक्के का वजन​​

10 रुपये के सिक्के का कुल वजन 7.71 ग्राम है।

Credit: istock/canva

​​बाहरी घेरे का वजन​​

सिक्के के बाहरी घेरे का वजन 4.45 ग्राम है।

Credit: istock/canva

​​मध्य भाग का वजन​​

सिक्के के मध्य हिस्से का वजन 3.26 ग्राम है।

Credit: istock/canva

​​धातु के संयोजन का उद्देश्य​​

इस धातु संयोजन को विशेष रूप से सिक्के की मजबूती और लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है।

Credit: istock/canva

​​सिक्के की निर्माण लागत​​

10 रुपये के सिक्के को बनाने की लागत 5.54 रुपये है (यह आंकड़ा 2018 के अनुसार आरबीआई की रिपोर्ट पर आधारित है)।

Credit: istock/canva

​​सिक्के का निर्माण और आपूर्ति​​

10 रुपये के सिक्के भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं, और इन्हें भारतीय प्रतिभूति मुद्रण एवं खनन निगम के चार टकसालों (मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, नोएडा) में तैयार किया जाता है।

Credit: istock/canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बिक गया आजादी के नायकों को पनाह देने वाला बंगला, खरीदार हैं अंबानी परिवार के खास

ऐसी और स्टोरीज देखें