Jan 20, 2023
सुशांत सिंह राजपूत का 21 जनवरी को बर्थडे है। आज यदि सुशांत सिंह राजपूत जिंदा होते तो अपना 37वां जन्मदिन मनाते।
Credit: Shivam Pandey
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
Credit: Shivam Pandey
सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में फिल्म काई पो चे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सात साल में उनकी गिनती सबसे सफल एक्टर्स में होने लगी।
Credit: Shivam Pandey
सुशांत सिंह राजपूत के पास 59 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। वह इकलौते एक्टर थे, जिन्होंने चांद पर जमीन खरीदी थी।
Credit: Shivam Pandey
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से चांद पर जमीन खरीदी थी।
Credit: Shivam Pandey
सुशांत सिंह राजपूत को यूनिवर्स से जुड़ी जानकारी हासिल करना बेहद पसंद था। उनके पास LX-600 टेलिस्कोप था।
Credit: Shivam Pandey
सुशांत सिंह राजपूत के टेलिस्कोप की कीमत लगभग 10 लाख रुपए थी। श्रद्धा कपूर ने बताया था कि सुशांत ने उन्हें टेलिस्कोप से चांद दिखाया था।
Credit: Shivam Pandey
सुशांत सिंह राजपूत के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास रेंज रोवर इवॉक शामिल थी। सुशांत के पास इटेलियन मैनुफेक्चरर कंपनी मासेराटी कार थी। इसकी कीमत 1.71 करोड़ रुपए से 2.11 करोड़ रुपए के बीच थी।
Credit: Shivam Pandey
सुशात सिंह राजपूत कार के अलावा महंगी बाइक्स के शौकीन थे। उनके पास बीएमडब्लू की के1300आर की स्पोर्ट्स बाइक थी। इसकी कीमत 26 लाख रुपए बताई जा रही है।
Credit: Shivam Pandey
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स