Jan 20, 2023
By: मेधा चावलास्काई ब्लू शेड पर हैवी जरी वर्क वाले लहंगे को राधिका मर्चेंट ने मैचिंग ब्लाउज और साड़ी स्टाइल में दुपट्टे के साथ कैरी किया है। इस लुक के साथ ओपन फॉलिंग दुपट्टा भी अच्छा लगेगा।
Credit: Instagram
अपनी सगाई में छोटी बहू राधिका ने ये पिंक फ्लावर वाला एलिगेंट फ्लेयर वाला फ्लोरल लहंगा पहना था। राधिका ने सीधा पल्ला स्टाइल में नेट की चुन्नी को स्टाइल किया है। ग्रीन एमरल्ड ज्वेलरी से लुक और उभर कर आ रहा है।
Credit: Instagram
अपनी मेहंदी के लिए राधिका ने अबू जानी संदीप खोसला का ये हैवी एंब्रॉयडरी वाला रानी पिंक लहंगा पहना था। ब्लू, ऑरेंज, येलो शेड के वर्क वाले लहंगे के साथ वन साइड फॉलिंग दुपट्टा में राधिका कमाल लग रही हैं।
Credit: Instagram
बेबी पिंक शेड पर वाइट लखनवी कढ़ाई वाला राधिका मर्चेंट का ये लहंगा बहुत ग्रेसफुल लुक दे रहा है। गर्लिश लुक वाले लहंगे के साथ राधिका ने बोट नेक वाला हैवी टॉप ब्लाउज पहना है।
Credit: Instagram
ब्राइडल लुक वाले इस रेड बेस पर गोल्डन वर्क वाले लहंगे को मिसेस अनंत अंबानी ने एलिगेंट साड़ी स्टाइल में वियर किया है। लहंगे के साथ राधिका ने डायमंड के गहने पहने हैं।
Credit: Instagram
पेस्टल ग्रीन शेड के फैशनेबल लहंगे को राधिका ने पौचु टॉप स्टाइल वाली चोली के साथ पेयर किया है। इस स्टाइलिश लहंगे को राधिका ने बहन की शादी में पहना था। आप इस लुक के साथ कोई प्लेन या कंट्रास्ट का लहंगा भी पहन सकती हैं।
Credit: Instagram
वाइट आइवरी वाला राधिका का ये हैवी लहंगा बेहद रिच लुक दे रहा है। राधिका ने लहंगे का साथ ट्यूब ब्लाउज और प्लीट्स पिंक दुपट्टा कैरी किया है।
Credit: Instagram
पेस्टल शेड के बस के साथ कलरफुल थ्रेड की एंब्रॉयडरी वाले लहंगे के साथ राधिका ने हैवी ब्लाउज टॉप पहना है। कंट्रास्ट की स्टाइलिश ज्वेलरी से लुक और खिल गया है। इस लुक के साथ आप दुपट्टा न भी कैरी करें तो अटपटा नहीं लगेगा।
Credit: Instagram
छोटी बहू के इस क्लासी पिंक लहंगे पर सफेद मोतियों का हैवी वर्क है। राधिका ने इसे रानी पिंक रंग की चुन्नी और वाइट मैचिंग ब्लाउज के साथ वियर किया है।
Credit: Instagram
ऑफ वाइट रंग के लहंगे पर गोल्डन वर्क बहुत ही कमाल का लुक दे रहा है। फैशनेबल लहंगे के साथ राधिका ने यू शेप वाला ब्लाउज और साड़ी स्टाइल में प्लीटेड दुपट्टा ड्रेप किया है। आप ओपन पल्ला साड़ी स्टाइल में भी इसे ड्रेप कर सकती हैं।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स